BWF पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में कृष्णा नागर के नाम दो कांस्य पदक

Untitled 1 copy 28

जयपुर।  भारत के स्टार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व मंच पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने BWF पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में दो कांस्य पदक अपने नाम किए और साबित किया कि वे दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी मजबूत जगह बनाए हुए हैं। मेंस सिंगल्स एसएच6 वर्ग में कृष्णा नागर ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों में धैर्य, रणनीति और जुझारूपन के दम पर उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। उनका प्रदर्शन अनुभव और आत्मविश्वास से भरा नजर आया।

ये भी पढ़े

जियो रे बिहार के लाला… ईशान किशन की दमदार वापसी, गुमनामी से निकलकर पाकिस्तान के खिलाफ बने जीत के हीरो

सफलता को जारी रखते हुए, मिक्स्ड डबल्स में उन्होंने नित्या के साथ मिलकर भी कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और मजबूत इरादों के साथ कड़े मुकाबले खेले और भारत के लिए पोडियम फिनिश सुनिश्चित किया। अपनी इस उपलब्धि के बारे में बोलते हुए, कृष्णा नागर ने कहा, “प्रत्येक वर्ल्ड चैंपियनशिप, खिलाड़ी के धैर्य और तैयारी की असली परीक्षा होती है। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं भारत के लिए दो पदक जीतकर लौटा हूँ। मेरा लक्ष्य हमेशा स्वर्ण पदक होता है, लेकिन ये प्रदर्शन मुझे और मेहनत करने और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करने की प्रेरणा देते हैं। इस मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा ही मेरे लिए सम्मान की बात है।

ये भी पढ़े

मेरठ में गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला सबा‌ मसूद उर्फ नाजी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा: पुलिस

कृष्णा का दो पदकों के साथ पोडियम पर पहुँचना एक बार फिर यह प्रदर्शित करता है कि वे पैरा बैडमिंटन के सबसे उच्च स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। बहरीन में मिली यह सफलता उनके करियर में एक और अहम् अध्याय जोड़ती है और वैश्विक पैरा बैडमिंटन में भारत की बढ़ती मजबूती को भी दर्शाती है। 2026 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतकर कृष्णा नागर ने एक बार फिर युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की सफलता के मजबूत स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका को और पुख्ता किया है।

Spread the love

Rishabh Pant
Sports Uttar Pradesh

ऋषभ पंत के एक छक्के ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा

 ऋषभ पंत के एक छक्के ने बदला इतिहास IND vs SL: गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत भले ही बड़ी पारी खेलने से चूक गए, लेकिन उनकी छोटी सी पारी इतिहास में दर्ज हो गई। पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 39 रन बनाए और इस दौरान एक शानदार छक्का जड़कर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज […]

Spread the love
Read More
Galle Test
Sports

‘शुभमन सुपरमैन’! हवा में उड़कर गिल ने पकड़ा ऐसा कैच, बदल गया गॉल टेस्ट का माहौल

Galle Test: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले से नहीं, बल्कि अपनी शानदार फील्डिंग से महफिल लूट ली। टेस्ट मैच के तीसरे दिन गिल ने कामिंदु मेंडिस का ऐसा अविश्वसनीय कैच पकड़ा, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कमेंट्री बॉक्स भी हैरान रह गया। गिल के […]

Spread the love
Read More
IND vs SL
Sports

बचपन का दोस्त या टीम का यार, शुभमन गिल के सामने खड़ी हो गई समस्या बड़ी; मुश्किल में फंसी जान!

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने जा रहा है। मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल के सामने प्लेइंग-11 को लेकर एक अहम फैसला है। गॉल की स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए भारत के तीन स्पिनरों […]

Spread the love
Read More