भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को अब मजबूत करने का समय : सर्जियो गोर

bmim3dho sergio gor  625x300 11 October 25

नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमांड के एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत यात्रा से अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी का विस्तार होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण सहयोग को मजबूत करने का समय है। राजदूत गोर ने कमांडर पापारो का भारत में स्वागत किया और दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और गहरा करने के महत्व पर प्रकाश डाला। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गोर ने कहा कि अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी का विस्तार करने के लिए एडमिरल पापारो के भारत आगमन पर मुझे बहुत खुशी है। अब हमारे दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण सहयोग को मजबूत करने का समय है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

बाजार में भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार का कारोबार

यह दौरा रणनीतिक एवं सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों को दर्शाता है, जिससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलती है। श्री पापारो ने रविवार को अपनी यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सैन्य अभियानों के रणनीतिक कार्यान्वयन की सराहना की और कहा कि दुनिया के हर संघर्ष से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर कहा, साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते दबाव और आक्रामकता पर चिंता भी व्यक्त की। पिछले एक दशक में, भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी ने जटिल सैन्य अभ्यासों, रक्षा बिक्री एवं रणनीतिक संवाद के माध्यम से परिवर्तनकारी विकास देखा है।

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में SIR के काम में गड़बड़ी के आरोप में सात अधिकारी हुए निलंबित

अमेरिका परिचालन समन्वय, सूचना साझाकरण, समान विचारधारा वाले साझेदारों के साथ सहयोग तथा रक्षा औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी सहयोग के माध्यम से इस साझेदारी को मजबूत कर रहा है। अमेरिका के साथ एक स्थायी साझेदारी में एक मजबूत एवं सक्षम भारत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने और संघर्ष को रोकने में मदद कर सकता है। जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ चतुर्भुजीय साझेदारी रणनीतिक महत्व के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मजबूत हो रही है। इन देशों के बीच सैन्य सहयोग जारी है और वे मालाबार अभ्यास जैसी बहुपक्षीय गतिविधियों को संस्थागत रूप प्रदान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं जो उनकी नौसेनाओं को एक साथ लाकर उनकी अंतर-संचालनीयता को बढ़ाता है। (वार्ता)

Spread the love

Hormuz Strait Crisis
homeslider International

स्ट्रेट ऑफ हार्मुजः धू-धू कर जला जहाज, कई देशों के सपने जले

होर्मुज के पास जहाज पर हमला, 24 भारतीय नाविक फंस इंजन रूम में धमाके के बाद उठीं लपटें, मदद की गुहार…. खतरे में डीजल-पेट्रोल, सांसत में जान नया लुक ब्यूरो Hormuz Strait Crisis : दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई के लिए मशहूर   Strait of Hormuz में एक बार फिर तनातनी का माहौल जारी […]

Spread the love
Read More
PoK Violence News
homeslider International

पाक अधिकृत कश्मीर में हिंसा का दावा, 150 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा हड़कंप

PoK Violence News : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से सामने आ रही खबरों ने क्षेत्रीय हालात को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विभिन्न रिपोर्टों और स्थानीय संगठनों के दावों के अनुसार, हाल के दिनों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली है। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों […]

Spread the love
Read More
Taliban in Herat
homeslider International

हेरात में तालिबान की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं पर ड्रेस कोड को लेकर हड़कंप

Taliban in Herat अफगानिस्तान के पश्चिमी शहर हेरात में तालिबान की नैतिकता पुलिस द्वारा महिलाओं पर सख्त ड्रेस कोड लागू करने के लिए चलाए गए व्यापक अभियान ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। सड़कों पर सशस्त्र कर्मचारियों की मौजूदगी, वाहनों की जांच और महिलाओं की हिरासत की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर […]

Spread the love
Read More