बाजार में भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार का कारोबार

cj7tess share market 625x300 17 February 25

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146.26 अंक की गिरावट के साथ 82,480.40 अंक पर खुला और इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 69.67 अंक (0.08 प्रतिशत) नीचे 82,557.09 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 47.50 अंक टूटकर 25,423.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 16 अंक यानी 0.06 फीसदी उतरकर 25,455.10 अंक पर रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

म्यूनिख कॉन्फ्रेंसः UNSC रिफॉर्म का संकल्प, फुर्तीली और गतिशील विदेश नीति

वृहत बाजार में ज्यादा गिरावट थी और मझौली तथा छोटी कंपनियों के सूचकांक नीचे चल रहे थे। आईटी, ऑटो, मीडिया, धातु, सार्वजनिक बैंक, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे। फार्मा, स्वास्थ्य, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी थी। सेंसेक्स की गिरावट में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स का ज्यादा योगदान रहा। एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर ऊपर चल रहे थे।(वार्ता)

ये भी पढ़ें

अधिवक्ता शोएब हत्याकांड: चार दिन बीतने के बाद भी नहीं मिले कातिल

 

Spread the love

Silver Rate Today
Business

चांदी की कीमतों में दो दिन में ₹7,300 की बड़ी गिरावट, जानें आपके शहर का रेट

Silver Rate Today: चांदी खरीदने या इसमें निवेश करने वालों के लिए बुधवार का दिन अहम रहा। घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी का भाव 2,119 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आया। इससे पहले मंगलवार को भी चांदी की कीमत में 5,222 रुपये की […]

Spread the love
Read More
CM Yogi
Business Politics Uttar Pradesh

CM योगी ने गिनाईं UP की खूबियां, निवेशकों से किया बड़ा आह्वान

जापानी निवेशकों को CM योगी का भरोसा UP-Japan Investment Meet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान जापानी कंपनियों और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए खुला आमंत्रण दिया। प्रमुख कंपनियों के CEO और बिजनेस लीडर्स के साथ राउंड टेबल मीटिंग में CM योगी ने कहा कि पिछले […]

Spread the love
Read More
Share Market
Business

शेयर बाजार फिर लाल निशान में बंद, IT को छोड़ ज्यादातर सेक्टर फिसले

लगातार गिरावट से बाजार बेहाल Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर कमजोरी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों में सतर्कता बनी रही और प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 325.78 अंक यानी 0.42 फीसदी टूटकर 76,909.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 76.60 अंक […]

Spread the love
Read More