भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज, जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया संग रिश्ते पर लगी मुहर!

Untitled 7 copy 17

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान T-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार ओपनर ईशान किशन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। बिहार के रहने वाले युवा क्रिकेटर की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके दादा अनुराग पांडेय के बयान के बाद जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते की चर्चा और मजबूत हो गई है।

दादा बोले– “उसकी पसंद ही हमारी पसंद”

एक इंटरव्यू में ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने कहा कि परिवार को ईशान की पसंद पर पूरा भरोसा है। उन्होंने बताया कि ईशान जिस लड़की से शादी करना चाहेंगे, परिवार उसे खुशी-खुशी स्वीकार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम बना चुकी हैं। परिवार में इस रिश्ते को लेकर बातचीत भी हो चुकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

वर्ल्ड कप के बाद हो सकती है शादी!

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन अब परिवार के बयान के बाद इन खबरों को और बल मिला है। सूत्रों के अनुसार टी-20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

कौन हैं अदिति हुंडिया?

  • जयपुर की रहने वाली प्रोफेशनल मॉडल
  • मिस डीवा 2018 की विनर
  • फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट
  • नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट तक पहुंच चुकी हैं
  • सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय और लोकप्रिय

अदिति को मॉडलिंग जगत में खास पहचान मिस डीवा जीतने के बाद मिली और तब से वह फैशन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

IPL से शुरू हुई थी चर्चा

साल 2019 के IPL सीजन के दौरान स्टेडियम में अदिति की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी। उस समय उन्हें “मिस्ट्री फैनगर्ल” कहा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लाइक-कमेंट और इंटरैक्शन ने दोनों के रिश्ते की खबरों को लगातार हवा दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

गांव में भी शादी की चर्चा

हाल ही में औरंगाबाद स्थित गांव पहुंचे ईशान किशन के दादा ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि अदिति और ईशान की लंबे समय से पहचान है और परिवार को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जो ईशान की पसंद है, वही हमारी पसंद है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

हिंदुस्तान का शर्मा भारत का ‘अभिषेक’

Spread the love

One thought on “भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज, जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया संग रिश्ते पर लगी मुहर!”

Comments are closed.

Entertainment

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मचाया धमाल, टॉम क्रूज-ब्रैड पिट पीछे

Drishyam 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह था और अब कमाई के आंकड़े भी इसकी सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं। खास बात यह है […]

Spread the love
Read More
Kashi
Sports Uncategorized

भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन

Kashi: नागोया,जापान में आयोजित खेल कुंभ में कुश्ती में भारत के सुजीत ने 65 किलो भार में देश का परचम लहराया है। जापान में तिरंगा सातवें आसमान तक ,राष्ट्र गान जन गण मन का बजना भावुक कर देने वाला यादगार पल रहा। यहीं से भारतीय कुश्ती ने अब एक नए आयाम और अध्याय की शुरुआत […]

Spread the love
Read More
Entertainment

राधिका आप्टे की ये फिल्म बढ़ाएगी डर, हर सीन में सस्पेंस का तड़का

Radhika Apte: OTT प्लेटफॉर्म पर आजकल अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं। अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो राधिका आप्टे की फिल्म ‘फोबिया’ आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दर्दनाक घटना के बाद […]

Spread the love
Read More