आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Horoscope

आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, वहीं कुछ जातकों को धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों…

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : आज मन में दुविधा की स्थिति बनी रह सकती है और किसी एक निर्णय पर पहुंचना मुश्किल होगा। नौकरी और व्यापार में चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन नए कार्य शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। लेखन और रचनात्मक कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

वृषभ : दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यवहार में असमंजस आपको परेशानी में डाल सकता है। प्रियजनों के साथ मतभेद संभव है। हालांकि कलाकारों, लेखकों और कारीगरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मधुर वाणी से आप परिस्थितियों को संभाल सकेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

मिथुन : तन और मन की ताजगी के साथ दिन की शुरुआत होगी। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

कर्क : आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं और पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। धैर्य से काम लेना लाभकारी रहेगा।

ये भी पढ़े

महाशिवरात्रि पर क्यों नहीं तोड़ा जाता बेलपत्र? जानिए बिल्वपत्र से जुड़े नियम और पूजा का महत्व

सिंह : आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। क्रोध और बोलचाल पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और मित्रों, विशेषकर महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

कन्या : नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए दिन लाभदायक रहेगा। अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

तुला : कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में भी कुछ बाधाएं आ सकती हैं। संतान को लेकर चिंता रहेगी। धार्मिक यात्रा या दूर यात्रा के योग बन रहे हैं। विवादों से दूर रहें।

वृश्चिक : अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखें। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। कार्य समय पर पूरे न होने से तनाव रहेगा। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी।

ये भी पढ़े

ससुराल में रानी बनकर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, मिलता है भगवान शिव जैसा जीवनसाथी

धनु : बौद्धिक चर्चाओं और विचार-विमर्श के लिए दिन उत्तम है। समाज में सम्मान बढ़ेगा और मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

मकर : व्यापार में सफलता और धन लाभ के योग हैं। नई योजनाएं सफल होंगी। विदेश या दूरस्थ व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कुंभ : बौद्धिक और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में बार-बार बदलाव हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय न लें। अनावश्यक यात्रा टालें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मीन : मकान और वाहन से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखें। परिवार में विवाद से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन हानि की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। भावुकता में निर्णय लेने से बचें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Krishna Mukherjee passes away
Entertainment homeslider

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

Krishna Mukherjee passes away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से मंगलवार को उनके निधन की जानकारी साझा की गई। बताया गया कि कृष्णा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने […]

Spread the love
Read More
Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि जांच में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी की घटनाओं की संख्या 70 से बढ़कर 105 हो गई […]

Spread the love
Read More
Business homeslider

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

IndianRailways :  दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यूपी और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने आनंद विहार से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह […]

Spread the love
Read More