पुलवामा के अमर शहीद पंकज त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026 02 14 at 4.46.09 PM

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा महराजगंज! आज पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूत पंकज त्रिपाठी के पैतृक ग्राम हरपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए फरेंदा के माननीय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि शहीदों की अमर गाथाएं युगों-युगों तक युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि शहीद पंकज त्रिपाठी ने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसकी कीमत कभी चुकाई नहीं जा सकती और उनकी शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। विधायक ने घोषणा की  उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से शहीद पार्क के सुंदरीकरण हेतु बजट स्वीकृत कर दिया है। साथ ही उन्होंने शहीद के परिजनों को आश्वस्त किया कि वे सदैव तन-मन-धन से उनके साथ खड़े रहेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

देहरादून में पांच हत्याओं के बाद सरकार ने एसएसपी अजय सिंह को हटाया

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस विजय सिंह (एडवोकेट), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन नारायण मिश्रा, राजन तिवारी, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. रामनारायण चौरसिया, एम.पी. सिंह, विनय तिवारी, हनुमान कनौजिया, अमर मणि पासवान, कैफ खान, सुदेश मोहन (एडवोकेट), प्रदीप अग्रहरि (पत्रकार), केशव मिश्रा (पत्रकार), रवि श्रीवास्तव (पत्रकार), चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.पी. सोनकर, थानाध्यक्ष फरेंदा योगेंद्र राय, पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारी एवं जवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी पवित्र स्मृति को नमन किया। राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले इस वीर सपूत को पूरा क्षेत्र सदैव गर्व और सम्मान के साथ याद करता रहेगा।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड जल रहा है, धामी वंशी बजा रहे हैं : प्रीतम सिंह

 

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh

CJI-NALSAR विवाद: BCI ने छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लिया वापस

CJI-NALSAR विवाद में नया मोड़, बार काउंसिल ने छात्रों के खिलाफ फैसला लिया वापस नई दिल्ली: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। छात्रों के विरोध और उसके बाद बार काउंसिल […]

Spread the love
Read More
Delhi Politics Uttar Pradesh

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट, लोकसभा में सिर्फ 19% काम; राज्यसभा भी रही पीछे

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा में सिर्फ 19% और राज्यसभा में 39% काम Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया। सत्र के आखिरी दिन भी दोनों सदनों में राजनीतिक गतिरोध देखने को मिला। लोकसभा में कार्यवाही बेहद कम समय चली, जबकि राज्यसभा में […]

Spread the love
Read More
Nirmal Ghosh
Crime News National

RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार

साक्ष्य मिटाने का है आरोप ओडिशा के संबलपुर से लिया गया हिरासत में नया लुक ब्यूरो Nirmal Ghosh arrested: वर्ष 2024 में कोलकाता के प्रसिद्ध RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल के […]

Spread the love
Read More