आगामी चुनावों को लेकर नड्डा के नेतृत्व में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक

WhatsApp Image 2026 02 14 at 3.41.05 PM

देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट पहुंचने पर सीएम धामी ने स्वागत किया। उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके मद्देनजर आज जौलीग्रांट स्थित एक होटल में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जौलीग्रांट के एक होटल में कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने सियासी रणनीति को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। कोर कमेटी की बैठक में भी मुख्य तौर पर विधानसभा चुनाव ही एजेंडा रखा गया है। इसमें तय किया जाएगा कि भाजपा अगले चुनाव को किस तरह से लड़ेगी। क्या मुद्दे होंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

‘ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी’ बना नए उत्तर प्रदेश का मंत्र: योगी आदित्यनाथ

 

विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति क्या होगी। ये भी तय किया जाएगा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच कैसे पहुंचेंगे। हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में पहले चरण का सर्वे करा लिया है। इस लिहाज से भी कोर कमेटी की बैठक अहम होगी। देखा जाएगा कि कौन सी सीटों पर पार्टी कमजोर स्थिति में है और किन सीटों पर पार्टी की जीत का रास्ता साफ है। विधायकों की स्थिति क्या है। इन सब पर चर्चा के साथ ही रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही कह चुके हैं कि जो जहां से विधायक हैं, वहीं से अगले चुनाव की भी तैयारी करें। विधायक हो या मंत्री, किसी की सीट नहीं बदलवाई जाएगी।

Politics Uttar Pradesh

सपा रोड शो में मासूम की हत्या पर CM योगी सख्त, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

अंत समय आने पर मारीच की तरह याद आ रहा राम नाम- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वालों में आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया और दंगाइयों की सगी है समाजवादी पार्टी, अराजकता फैलाने वालों को मिट्टी में मिलाने में नहीं लगेगी देर- मुख्यमंत्री हैदराबाद से आकर […]

Read More
Gorakhpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

बच्चे की मौत पर योगी का सपा पर हमला

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हुए हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और प्रशासन को आरोपियों की […]

Read More
National Politics

आजम खान को जेल से बाहर रहने की राहत, ED की याचिका खारिज

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत ने हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप करने से […]

Read More