SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़

WhatsApp Image 2026 02 14 at 3.16.17 PM

देहरादून। उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने SSC मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। STF और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त टीम ने देहरादून स्थित एमकेपी इंटर कॉलेज के महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में STF को सूचना मिली थी। कि कुछ लोग अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

सुपर संडे: 15 फरवरी को दोनों देशों में गूंजेगा IND बनाम PAK का रोमांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि छापेमारी के दौरान परीक्षा लैब के पास बने अंडरग्राउंड चेंबर से दो लैपटॉप और एक राउटर बरामद किया गया, जिन्हें रिमोट के माध्यम से संचालित कर प्रश्नपत्र हल किए जा रहे थे। STF ने सभी उपकरण कब्जे में लेकर परीक्षा केंद्र को सील कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतिश कुमार निवासी देवरिया (हाल निवासी दिल्ली) और भास्कर नैथानी निवासी नथुवावाला, देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 10 लाख रुपये की मांग करते थे और तकनीकी माध्यम से प्रश्न हल कराते थे।

ये भी पढ़ें

सोने-चांदी के भाव में तेजी, चांदी 8500 रुपये महंगी, क्या बनेगा नया रुख?

दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम-2023, आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में STF की टीम दबिश दे रही है।

 

Spread the love

West Bengal CM
National Politics West Bengal

CM शुभेंदु अधिकारी बाल-बाल बचे

अब सड़क मार्ग से जाएंगे CM West Bengal CM: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। CM शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते इसे बीच रास्ते में […]

Spread the love
Read More
Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More
Abhijeet Deepke
Jharkhand National Politics

अभिजीत दीपके नहीं जाएंगे झारखंड

 छात्र आंदोलन से दूरी बनाने का किया ऐलान Abhijit Deepak, Jharkhand: छात्र आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति अपना […]

Spread the love
Read More