केजरीवाल और सिसोदिया पर तय होंगे आरोप या नहीं? शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित

IMAGE 1713964266

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को सीबीआई और आरोपियों की दलीलें सुनने के बाद आरोप तय करने पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सीबीआई और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य आरोपियों की दलीलें सुनने के बाद अपना ऑर्डर सुरक्षित रख लिया। अब इस नजरें अदालत के फैसले पर टिकी हैं। देखना होगा कि कोर्ट अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर आरोप तय करने के आदेश देती है या नहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

पटना के फुलवारी शरीफ में कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत

क्या है आरोप

अदालत 27 फरवरी को अपना फैसला सुना सकती है। सीबीआई ने सबसे पहले 2022 में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद उसकी ओर से पूरक आरोप पत्र पेश किए गए थे। आरोप है कि दिल्ली आबकारी नीति को अपने पक्ष में करवाने के लिए शराब कारोबारियों की साउथ लॉबी की ओर से 100 करोड़ रुपये दिए गए थे।

23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

इस मामले में सीबीआई की ओर से 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इन आरोपियों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के. कविता, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण रामचंद्र पिल्लई, मुथा गौतम, समीर महेंद्रू, अमनदीप सिंह ढल, अर्जुन पांडे, बुच्चीबाबू गोरंटला, राकेश जोशी, दामोदर प्रसाद शर्मा, प्रिंस कुमार, चनप्रीत सिंह रायत, अरविंद कुमार सिंह, दुर्गेश पाठक, अमित अरोड़ा, विनोद चौहान, आशीष माथुर और पी सरथ चंद्र रेड्डी शामिल हैं।

ये भी पढ़े

बांग्लादेश में जमात की शर्मनाक हार, तारिक रहमान की प्रचंड जीत: भारत के लिए खुशखबरी

आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत- सीबीआई

सीबीआई ने कहा कि साजिश के अपराध को पूरी तरह से देखा जाना चाहिए। आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री मौजूद है। सीबीआई की तरफ से एएसजी डीपी सिंह और वकील मनु मिश्रा पेश ने अपनी दलीलों में कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए काफी सबूत और आधार मौजूद हैं।

केजरीवाल के खिलाफ ठोस सबूत नहीं- बचाव पक्ष

वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने अपनी दलील में कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है। केजरीवाल के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट पिछली चार्जशीट की बस एक कट-पेस्ट कॉपी है। वह उस समय मुख्यमंत्री के रूप में केवल अपना आधिकारिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।

ये भी पढ़े

तमंचा देख सास बोली- “चल जा, खिलौना अपने पास रख”, दामाद ने गुस्से में सीने में मार दी गोली

 

केजरीवाल के खिलाफ आरोप कट-पेस्ट

वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने यह भी कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जो उनके साउथ लॉबी से पैसे लेने के अनुरोध से जोड़ता हो। केजरीवाल का नाम पहली चार्जशीट या उसके बाद की 3 पूरक चार्जशीट में नहीं था। उनका नाम चौथी पूरक चार्जशीट में आया। यह भी कहा गया कि चौथी चार्जशीट का विषय वही है जो पिछली चार्जशीट का था। केजरीवाल के खिलाफ लगाए आरोप कट पेस्ट ही हैं।

पैसे लेने के लिए कहने के कोई सबूत नहीं

अदालत ने वरिष्ठ वकील से मगुंटा के बयान के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी है जो अब सरकारी गवाह बन गया है। आरोप है कि किसी ने मगुंटा को केजरीवाल की ओर से पैसे देने के लिए कहा था। यह भी बताया गया कि राघव मगुंटा पहले आरोपी था लेकिन बाद में उसे सरकारी गवाह बना दिया गया। वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने अपनी दलील में कहा कि ऐसा कोई सबूत या लिंक नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि केजरीवाल ने किसी से भी साउथ लॉबी से पैसे लेने के लिए कहा था।

 

Spread the love

Mayawati's statement
Politics Uttar Pradesh

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर मायावती ने सरकार को दी नसीहत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Mayawati’s statement :  बसपा अध्यक्ष मायावती ने अयोध्या स्थित  राम मंदिर  में चढ़ावे के कथित गबन और अनियमितताओं के मामले पर चिंता जताते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि अयोध्या में श्रीराम […]

Spread the love
Read More
Ram Mandir Offerings
Politics Uttar Pradesh

रामपुर में मुख्यमंत्री योगी का सपा-कांग्रेस पर वार

‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’ Ram Mandir Offerings : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। रामपुर में 690 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं […]

Spread the love
Read More
Muharram
Delhi homeslider

मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन

Muharram मुहर्रम के अवसर पर दिल्ली में शुक्रवार को ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने रूट की योजना […]

Spread the love
Read More