आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope 1
आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। जानिए आपकी राशि क्या कहती है,
राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक सन्दर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से आपको राहत मिलेगी।

वृष : आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और कुछ अवसरों पर आप खुद को आकर्षण का केंद्र बना पाएंगे। आपका व्यावसायिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आय के दूसरे स्रोत के मजबूत संकेत मिलेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव हो सकता है।

मिथुन : कार्य स्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। व्यावसायिक योजनाओं को आज आप मूर्त रूप प्रदान कर सकतें हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते हैं।

कर्क : आज भाग्य आपके साथ है, जिस कारण आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। यदि संपत्ति के संबंध में अदालत में कोई मामला है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। यदि आप नौकरी या उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो प्रयास करते रहें और आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

ये भी पढ़े

व्रत-उपवास: धार्मिक आस्था से लेकर वैज्ञानिक प्रमाण तक, सेहत और आत्मबल का आधार

सिंह : आज का दिन आपको कुछ मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला है। आज आपके साथ कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे, किन्तु उसका आपको पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज के दिन बहुत ज्यादा व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती हैं, जो आपको आर्थिक लाभ दे सकती हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

 

कन्या : आज आप में से कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साहस और संगठित कार्य के बल पर आप आसानी से उन पर पर विजय प्राप्त कर सकतें हैं। नौकरीपेशा जातकों को अधीनस्थों के कारण कुछ आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। धन की आमद अच्छी रहेगी लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा। आपको विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला : आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही आपको अवश्य सफलता मिलेगी। आप महसूस कर सकते हैं कि स्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हैं। पैसों की आमद में मुश्किलें आ सकती हैं। खर्चों पर काबू रखें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें और इस बात से अवगत रहें कि आप क्या खाते हैं।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला है। यदि उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति का मामला है तो फैसला आपके पक्ष में तय है। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों और व्यवसायियों को लाभ और प्रसिद्धि मिलेगी।

ये भी पढ़े

रत्न ज्योतिष-रत्न, उनकी पहचान, फायदे और कीमत

धनु : आज के दिन आप में से कुछ की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यवस्थित रूप से कार्य करने पर चीजें आपको आगे बढ़ाएंगी। यदि आप आयात या निर्यात से जुड़े हैं और विदेश यात्रा के इच्छुक हैं, तो आप विदेशी यात्रा भी कर सकते हैं। भविष्य में यह यात्रा अति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग भी लाभकारी रहेगी।

मकर : आज आप व्यस्त रहेंगे और व्यावासिक दृष्टि से विकास संभव है। लक्ष्य प्राप्ति की ओर आप अपना ध्यान केंद्रित रखेंगें। कार्यस्थान पर आपके काम से आपके वरिष्ठ खुश होंगे। यदि आप अपने कार्यालय या अपने घर को बदलना चाहते हैं तो आज का समय आपके लिए उचित है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और संपत्ति और वाहन में निवेश की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

कुम्भ : आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छे परिणाम देगा। यदि आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो पदोन्नति और यहां तक कि स्थान परिवर्तन के योग नजर आ रहे हैं। यदि राजनीतिक या सामाजिक कार्यों में आप बैठकों आदि में सक्रिय रूप से शामिल होंगे, तो आपकी छवि में भी सुधार होगा।

मीन : आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन अंतत: चीजें आपके पक्ष में और आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। पूर्वार्ध में थोड़ा निराश हो सकते हैं। किन्तु शांति और धैर्य रखते हुए आगे बढ़ने से चीजे आपके नियंत्रण में आती रहेंगी। वित्तीय स्थिति में सुधार अवश्य होगा और निवेश योजनाओं पर भी विचार भी करेंगे। दांपत्य जीवन बहुत खुशहाल रहेगा।

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Foreign Ministry India
homeslider International

सुरक्षित प्रवासन के लिए प्रतिबद्ध, 26 देशों के साथ किए समझौते: डॉ. जयशंकर

    शाश्वत तिवारी Foreign Ministry India :  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 30 जून को नई दिल्ली में आयोजित पहले ‘ह्यूमन रिसोर्स मोबिलिटी पार्टनरशिप फोरम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में कुशल पेशेवरों की आवाजाही को व्यापार और निवेश की तरह ही एक बेहद […]

Spread the love
Read More
Priyanka Kamlakar murder
Crime News homeslider

दहेज प्रताड़ना के बीच स्टाफ नर्स की मौत, पति समेत चार गिरफ्तार

Priyanka Kamlakar murder :  कर्नाटक के धारवाड़ जिले से घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय स्टाफ नर्स प्रियंका कमलाकर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक […]

Spread the love
Read More
Petrol and diesel prices
Business homeslider

कच्चा तेल सस्ता, फिर भी LPG-CNG के दाम क्यों नहीं घटते? जानिए बड़ी वजह

Petrol and diesel prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के महीनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल, LPG और  CNG  की कीमतों में अपेक्षित कमी नहीं आई है। ऐसे में आम लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब कच्चा […]

Spread the love
Read More