गोमतीनगर विस्तार: जी20 रोड पर बड़ा हादसा, एक महिला बैंक कर्मी की मौत

Saharanpur

मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे, एक युवती सहित दो लोग घायल

ए अहमद सौदागर

G20 Road Accident : जरा सी चूक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों के लिए घातक बन गया। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के जी20 रोड होते हुए शहीद पथ की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक आपा खो बैठा और अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराते पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस सवार 30 वर्षीय अमिता वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढें

गिरफ्त में चोरों का गैंग, छह धरे गए

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से जनपद अंबेडकरनगर निवासी 28 वर्षीय अमिता वर्मा पुत्री मातादीन वर्मा चिनहट के मल्हौर स्थित सेवाग्राम सोसायटी में रहकर कोटक महिंद्रा बैंक में नौकरी करती थी। बताया जा रहा है कि अमिता वर्मा रविवार को अपनी 30 वर्षीय बहन सलोनी वर्मा मटियारी गांव निवासी आलोक पुत्र घासीराम गंगवार के साथ मोटरसाइकिल सवार होकर कहीं जा रही थी। आलोक जैसे ही जी20 रोड से शहीद पथ की ओर मूड़ा तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और उसपर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अमिता वर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अमिता वर्मा कोटक महिंद्रा बैंक में नौकरी करती थी। हालांकि पुलिस इस मामले अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है कि वह कहां नौकरी करती थी। देर तक यह भी पता नहीं चल पाया था कि तीनों लोग कहां से आ रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

गिरफ्त में चोरों का गैंग, छह धरे गए

Spread the love

Crime News

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, ATM कार्ड, लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगहों पर लेजाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नरहरपुर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी ए अहमद सौदागर Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

लोगों की लगी भीड़, जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारी परिजनों का आरोप मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर की गई दोनों लोगों की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी के शाहजहांपुर में जिले खुदा गंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी। […]

Spread the love
Read More