देहरादून के अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 02 12 at 11.16.18 AM

देहरादून। अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर और उसके सहयोगी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशोें के पैर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से दो देशी तमंचे बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली है। उल्लेखनीय है कि कल बुधवार सुबह दिनदहाड़े तिब्बती मार्केट के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।

ये भी पढ़े

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी

दून पुलिस घटना के तुरंत बाद से ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। आज तड़के पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आज तड़के नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जबावी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर पर लगी। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय में भर्ती कराया।

ये भी पढ़े

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

उधर, चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चैकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बदमाशों से पूछताछ चल रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Spread the love

One thought on “देहरादून के अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More