मुजफ्फरनगर: इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, चार पुलिसकर्मी घायल

Police
  • एसपी देहात के बुलेट प्रूफ जैकेट में धंसी गोली, बाल-बाल बचे
  • पुलिस को मौके से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद
  • अमजद पर पर था पचास हजार का इनाम, कुख्यात बदमाश पर चालीस मुकदमे हैं दर्ज

   ए अहमद सौदागर

लखनऊ। लूट, डकैती, हत्या सहित अन्य घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे इनामी बदमाश अमजद को गुरुवार सुबह तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। अमजद के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगीं। मुठभेड़ के दौरान हुए आमने-सामने की फायरिंग में एसीपी देहात आदित्य बंसल सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसपी देहात के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली जा धंसी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने अमजद पर पचास हजार का इनामी घोषित कर रखा था। मुठभेड़ में ढेर हुए कुख्यात बदमाश के खिलाफ कुल चालीस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़े

नवलपरासी निर्वाचन क्षेत्र संख्या–एक…जीत को दोहराने की कोशिश में उद्योगपति विनोद कुमार चौधरी

36 वर्षीय अमजद मूल रूप से शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित हरसौली गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि अमजद गैंग बनाकर लूटपाट करने लगा था। वह मोटरसाइकिल लूट सहित कई संगीन वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहा था और उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कुल 40 मुकदमे दर्ज थे। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी देहात आदित्य बंसल की अगुवाई में लगी शाहपुर, बुढ़ाना व तितावी पुलिस की संयुक्त टीमें तलाश कर रही थी कि मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तड़के शाहपुर क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात बदमाश अमजद का आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम घेरेबंदी कर उसे दबोचने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगते ही कुख्यात बदमाश अमजद ढेर हो गया। दोनो तरफ से हुई गोलियों की बौछार में एसपी देहात आदित्य बंसल सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को मौके से एक कार्बाइन, एक पिस्टल व लूट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

ये भी पढ़े

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

शातिर किस्म का था अपराधी

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बदमाश अमजद सिर्फ मुजफ्फरनगर जिले में नहीं यह अपने साथियों के हरियाणा, हरिद्वार, बिहार के अलावा यूपी के अलग-अलग जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन घटनाओं को अंजाम दे चुका था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस को मौके से एक नाइन एमएम की कार्बाइन, एक पिस्टल, कारतूस खोखा व लूट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More