दो जिलों में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: घूस लेते लेखपाल व दरोगा सहित तीन गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अयोध्या जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित रामपुर जनक गांव निवासी अंकुर सिंह की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन अयोध्या इकाई ने घूसखोर दरोगा राजेश चंद्र पाल व लवदीप (प्राइवेट) को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन के निरीक्षक सुनील कुमार के मुताबिक मूल रूप से जनपद सिद्धार्थनगर निवासी दरोगा आरोप पत्र लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी।

इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर इकाई के निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की टीम ने अभिलेखों में नामांतरण आदेश जारी कराने के एवज में पांच हजार रुपए की घूस लेते चकबंदी लेखपाल अरूण कुमार को धरदबोचा। निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए लेखपाल जनपद जौनपुर के रहने वाले हैं।

Crime News

मड़ियांव: मॉल में चोरी के दो आरोपी धरे गए

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का लाखों रुपये का वायर और एक महिंद्रा ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खीरी निवासी राजकुमार […]

Read More
Crime News

इटौंजा’ गोदाम में विस्फोटक रखने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नष्ट की जाएगी पटाखा सामग्री ए अहमद सौदागर लखनऊ। इटौंजा कस्बे में विस्फोटक सामग्री रखने वाले तीन लोगों पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर अरविंद तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। तीनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन तीनों के नाम इमरान, आदिल और अबरार हैं। पुलिस के मुताबिक, […]

Read More
Crime News

यूपी STF को मिली सफलता: अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा व कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर लखनऊ। सीतापुर जिले के ताल गांव थाना क्षेत्र में काफी दिनों से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। STF टीम को मौके से बने और अधबने अवैध असलहों के अलावा कारतूस व उपकरण […]

Read More