एक साथ बुझ गए पाँच चिराग, मथुरा में परिवार की सामूहिक आत्महत्या

mathura 1770701176 1

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। सभी ने दूध में जहर मिलाकर पीने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार रात परिवार ने एक साथ दूध में जहर मिलाकर सेवन किया। मंगलवार सुबह जब घर में काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खुलवाने पर सभी सदस्य अचेत अवस्था में मिले, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

भरण-पोषण आदेश की अवहेलना करने वाले पुत्र पर डेढ़ लाख रुपये की आरसी जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि जिस कमरे में आत्महत्या की गई, उसकी दीवार पर लिखा हुआ मिला है कि परिवार अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। इसके अलावा मृतक द्वारा बनाया गया एक वीडियो भी पुलिस को मिला है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है। एसएसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष, उनकी पत्नी सीमा और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जहर किस प्रकार का था, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

ये भी पढ़े

IND vs PAK मैच पर यू-टर्न, PCB चीफ नकवी बोले – हमने अपने लिए कुछ नहीं किया

 

घटना के बाद पूरे खप्परपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य रूप से रह रहा था और किसी तरह के घरेलू विवाद की जानकारी पहले सामने नहीं आई थी। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह समझा जा सके कि परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव या किसी अन्य मानसिक दबाव की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी सबूतों को जोड़कर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियो की जांच के बाद ही मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Spread the love

Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Odisha Weather
homeslider Odisha Weather

समुद्र में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, पर्यटकों में मची हलचल

Odisha Weather दीघा में समुद्र का रौद्र रूप, 15 फीट ऊंची लहरों ने बढ़ाई चिंता ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास स्थित दीघा में समुद्र का मिजाज अचानक बेहद अशांत नजर आया। समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने के बाद पानी सुरक्षा दीवार को पार कर सड़क तक पहुंच गया। समुद्र की ऊंची लहरों […]

Spread the love
Read More