भरण-पोषण आदेश की अवहेलना करने वाले पुत्र पर डेढ़ लाख रुपये की आरसी जारी

WhatsApp Image 2026 02 10 at 1.27.04 PM

देहरादून | जिला प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी और न्यायालयीय आदेशों की अवमानना के एक गंभीर मामले में सख़्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर भरण-पोषण आदेश की अवहेलना करने वाले पुत्र के विरुद्ध 1.50 लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी की गई है।

जनदर्शन कार्यक्रम में 68 वर्षीय गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग पिता अशोक धवन ने जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उनके पुत्रों द्वारा उनके साथ मारपीट, गाली-गलौच और लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है तथा उन्हें संपत्ति से बेदखल कर घर से बाहर निकाल दिया गया है। बुजुर्ग पिता ने यह भी बताया कि एसडीएम न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 एवं जुलाई 2025 में पारित भरण-पोषण आदेशों के बावजूद उन्हें आज तक कोई धनराशि नहीं दी गई है। पीड़ित ने न केवल भरण-पोषण राशि दिलाने, बल्कि घर से न निकाले जाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की।

IND vs PAK मैच पर यू-टर्न, PCB चीफ नकवी बोले – हमने अपने लिए कुछ नहीं किया

प्रार्थना पत्र के अनुसार, 23 सितंबर 2023 को माननीय एसडीएम, देहरादून द्वारा पुत्र नितिन धवन को प्रतिमाह ₹4,000 भरण-पोषण राशि अदा करने का आदेश दिया गया था। बाद में 05 जुलाई 2025 को उपजिलाधिकारी द्वारा यह राशि बढ़ाकर ₹10,000 प्रतिमाह कर दी गई। साथ ही यह स्पष्ट निर्देश भी दिए गए थे कि बुजुर्ग की संपत्ति पर कोई अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा और उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होगा।

इसके बावजूद शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनका पुत्र, जो लगभग ₹6 लाख प्रतिमाह वेतन प्राप्त करता है, भरण-पोषण राशि देने से लगातार इंकार करता रहा। जब बुजुर्ग पिता ने न्यायालय के आदेश का हवाला देकर धनराशि की मांग की, तो उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी?

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को धन लाभ, करियर में सफलता और शुभ समाचार मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और विवादों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। मेष […]

Spread the love
Read More
National Fatherless Children's Day
homeslider International

राष्ट्रीय पितृविहीन बाल दिवस 2026: बच्चों के भविष्य और जागरूकता से जुड़ा विशेष अवसर

National Fatherless Children’s Day हर वर्ष जून के चौथे रविवार को राष्ट्रीय पितृविहीन बाल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 28 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य उन बच्चों के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करना है, जो किसी कारणवश अपने पिता के साथ नहीं रह पा रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
Corruption
homeslider Purvanchal

घूसखोरी और अभद्रता के आरोप में निचलौल तहसील में कार्यरत लेखपाल मनीष पटेल निलंबित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Corruption महराजगंज जिले के निचलौल तहसील में तैनात लेखपाल मनीष पटेल को भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता तथा शिकायतकर्ता के साथ कथित अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई उप जिलाधिकारी के समक्ष हुई शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई। बताया गया […]

Spread the love
Read More