IND vs PAK मैच पर यू-टर्न, PCB चीफ नकवी बोले – हमने अपने लिए कुछ नहीं किया

befunky collage 2026 02 10t100454 1770698082

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में IND  भारत के खिलाफ खेलने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के रुख में आए अचानक बदलाव ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। पहले मुकाबले के बहिष्कार की बात करने वाला पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हो गया है।   हालांकि, इस पुष्टि से कुछ ही मिनट पहले मोहसिन नकवी ने मीडिया से बातचीत में ऐसा बयान दिया, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए। नकवी ने दावा किया कि पाकिस्तान ने यह फैसला अपने किसी निजी लाभ के लिए नहीं लिया, बल्कि बांग्लादेश के समर्थन में यह रुख अपनाया गया।

ये भी पढ़े

पेट की सेहत का देसी नुस्खा: रोज़ खाएं एक केला

 

मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने ICC के सामने अपने लिए किसी भी तरह की मांग नहीं रखी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि PCB की पूरी कोशिश सिर्फ बांग्लादेश के हितों की रक्षा करने की थी। गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, नकवी के इस बयान को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रही थीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ICC के साथ हुई बैठकों में पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू करने की मांग रखी थी। इतना ही नहीं, भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच एक त्रिकोणीय सीरीज का प्रस्ताव भी रखा गया था।

ये भी पढ़े

बिहार विधानसभा में जर्जर अस्पतालों पर मैथिली ठाकुर का तीखा हमला

 

इन रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ने पाकिस्तान की इन मांगों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसके बावजूद मोहसिन नकवी ने सार्वजनिक मंच से कहा कि पाकिस्तान ने अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा, जिससे विरोधाभास की स्थिति पैदा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के बीच नकवी और एक रिपोर्टर के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रिपोर्टर नकवी से पूछते हैं कि क्या भारत के खिलाफ मैच को लेकर कोई फैसला होने वाला है। इस पर नकवी मुस्कुराते हुए कहते हैं कि “बस थोड़ी देर में फैसला हो जाएगा।” जब रिपोर्टर ने पूछा कि क्या अच्छी खबर आ रही है, तो नकवी ने जवाब दिया, “हम तो हर वक्त अच्छी खबर ही देते हैं।” इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश ने खुद पाकिस्तान से मैच खेलने की अपील की थी, जिससे साफ है कि उनका मामला पहले ही सुलझ चुका था। नकवी ने आगे कहा, “हमने बांग्लादेश के लिए स्टैंड लिया था। वही मुख्य मुद्दा था। हमने अपने लिए कुछ नहीं किया।” उनका यह बयान अब क्रिकेट और राजनीति दोनों के नजरिए से देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े

वैलेंटाइन वीक में क्यों खास है टेडी डे, जब एक सॉफ्ट टॉय बन जाता है प्यार की जुबान

पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद यह तय हो गया है कि भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को T20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने होंगे। यह एशिया कप फाइनल के बाद दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी, जहां भारत ने पाकिस्तान को हर मुकाबले में शिकस्त दी थी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है, जहां मैदान पर सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि भावनाओं का भी टकराव देखने को मिलेगा।

 

 

Spread the love

Kashi
Sports Uncategorized

भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन

Kashi: नागोया,जापान में आयोजित खेल कुंभ में कुश्ती में भारत के सुजीत ने 65 किलो भार में देश का परचम लहराया है। जापान में तिरंगा सातवें आसमान तक ,राष्ट्र गान जन गण मन का बजना भावुक कर देने वाला यादगार पल रहा। यहीं से भारतीय कुश्ती ने अब एक नए आयाम और अध्याय की शुरुआत […]

Spread the love
Read More
Sports

वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन? वेस्टइंडीज के खिलाफ किसे बाहर करेंगे श्रेयस अय्यर

Lucknow: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, छह अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब T20 सीरीज पर है। हालांकि, पहले मुकाबले से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच […]

Spread the love
Read More
Asian Games 2026
Sports

Asian Games 2026: भारत ने मलेशिया को हराकर पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को पाँच-एक से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में अपना पांचवां हॉकी गोल्ड मेडल जीता और लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। […]

Spread the love
Read More