गाजियाबाद सुसाइड केस में नया खुलासा, बच्चियों के पिता ने की थीं तीन शादियां

Untitled 12 copy 4

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में 3 नाबालिग लड़कियों ने ऑनलाइन गेमिंग के चलते आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में पुलिस छानबीन में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताविक किशोरियों के पिता चेतन कुमार ने पिछले 16 वर्षों में दो नहीं बल्कि तीन शादियां की थीं। जांच के दौरान पुलिस को इससे संबंधित तीन मैरिज सर्टिफिकेट भी मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन कुमार ने अपने शुरुआती बयानों में तीन शादियों की जानकारी छिपाई थी। जांच में पता चला है कि चेतन ने वर्ष 2010 में सुजाता से पहली शादी की थी, इसके बाद वर्ष 2013 में उसकी बहन हिना से विवाह किया और वर्ष 2021 में सीलमपुर निवासी टीना से कोर्ट मैरिज की। यह भी सामने आया है कि तीसरी पत्नी टीना बच्चों को कोरियाई संस्कृति और मोबाइल की लत से दूर कर दोबारा पढ़ाई की ओर ले जाने का प्रयास कर रही थी। उसी के कहने पर चेतन ने करीब एक माह पहले तीनों बेटियों का ट्यूशन लगवाया था। पुलिस के अनुसार, चेतन ने अपने चरित्र को लेकर सवालों से बचने के लिए तीसरी शादी की बात छिपाई थी।

पुलिस का कहना है कि सुजाता और हिना अशिक्षित हैं और बेटियों की पढ़ाई-लिखाई पर उनका विशेष ध्यान नहीं था। इसके विपरीत टीना बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर थी और उन्हें मोबाइल पर अधिक समय बिताने से लगातार रोकती रहती थी। जब टीना को बेटियों के कोरियाई कल्चर से अत्यधिक जुड़ाव की जानकारी हुई तो उसने चेतन से इस विषय पर चर्चा की। इसके बाद चेतन ने बेटियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए और उनका ट्यूशन लगवाया। ट्यूशन टीचर की ओर से यह शिकायत मिलने के बाद कि बच्चियां वहां भी खुद को कोरियन बताती थीं, घर में डांट-फटकार और सख्ती बढ़ा दी गई। हादसे के बाद से सुजाता और हिना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

दोनों सदमे में हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम कई बार चेतन के घर बयान दर्ज करने गई है। इस दौरान सुजाता और हिना बातचीत के बीच बार-बार यह कहते हुए बेसुध हो जाती हैं कि कोरियन ने मेरी बेटी को मार डाला और काफी देर तक यही बात दोहराती रहती हैं। फिलहाल चेतन, टीना और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। भारत सिटी सोसायटी में चेतन कुमार के रहने को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। सोसायटी की AOA के अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने फ्लैट मालिकों से इस संबंध में बातचीत की है। आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही चेतन और उसके परिवार को दोनों फ्लैट खाली करने पड़ सकते हैं।

AOA अध्यक्ष के अनुसार, हादसे के बाद चेतन को लेकर सामने आई जानकारियों से सोसायटी के लोग हैरान हैं और उनका मानना है कि मौजूदा हालात में परिवार का वहां रहना उचित नहीं है। हालांकि गम के माहौल को देखते हुए फिलहाल परिवार से इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की गई है। सोसायटी के जिस स्थान पर तीनों बच्चियां गिरी थीं, वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। घटनास्थल पर अब भी खून के निशान और कपड़ों के टुकड़े पड़े हैं। बच्चे पार्क में खेलने तो आ रहे हैं, लेकिन घटनास्थल देखकर सहम जाते हैं। शनिवार को पार्क में मौजूद महिलाओं ने बताया कि जांच के बावजूद अब तक सफाई नहीं कराई गई है। इस पर एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी को निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही सफाई कराकर बैरिकेड हटवा दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि साहिबाबाद के टीलामोड़ स्थित भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात करीब दो बजे मोबाइल और ऑनलाइन गेम की लत से परेशान होकर नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर तीन नाबालिग बहनों ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन छीने जाने से आहत तीनों बहनें कोरियाई लवर गेम से प्रभावित थीं। उनके कमरे से एक पॉकेट डायरी भी बरामद हुई है, जिसमें आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा मिला है। पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बेटियों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और वे रोज घंटों तक कोरियाई गेम खेलती थीं। तीनों ने अपने लिए कोरियाई नाम भी रख लिए थे।

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

‘सेवा सेतु’ शिविर का पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड सदर में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिविर के माध्यम से आमजन को […]

Spread the love
Read More