विदेशी तानों को याद कर भावुक हुए बिग-B, कहा- ‘मुझे ‘थर्ड ग्रेड’ कहा, सह लिया… लेकिन भारत को नहीं’

amitabh bachchan 1 1770528550

महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर गर्व जताते हुए एक भावुक ब्लॉग साझा किया। इस जीत के बहाने उन्होंने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों की तारीफ की, बल्कि एक पुरानी याद को भी ताजा किया, जिसने उन्हें आज तक अंदर से झकझोर कर रखा है। भारत ने जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया। इस शानदार जीत पर अमिताभ बच्चन ने भारत को “नंबर वन देश” बताते हुए लिखा कि आज भारत केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है।

ये भी पढ़े

पत्रकार पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

 

विदेश में मिला था कड़वा अनुभव

अपने ब्लॉग में बिग बी ने सालों पहले विदेश में हुए एक फिल्म इवेंट का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया था। फ्लाइट के दौरान उन्होंने एक स्थानीय अखबार में अपनी फिल्म का पोस्टर देखा, लेकिन भाषा समझ में नहीं आने के कारण उन्होंने एयर होस्टेस से उसका अर्थ पूछा।  एयर होस्टेस ने बताया कि अखबार में एक भारतीय अभिनेता के उस देश में आने की खबर छपी है। जब अमिताभ बच्चन एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उन्हें देखकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे हो गए कि पुलिस को उन्हें सुरक्षा देते हुए होटल तक पहुंचाना पड़ा।

हेडलाइन ने तोड़ दिया दिल

हालांकि, असली झटका तब लगा जब अमिताभ बच्चन ने उसी अखबार में छपा एक लेख पढ़ा। उन्होंने बताया कि यह लेख एक वरिष्ठ पत्रकार द्वारा लिखा गया था और उसकी हेडलाइन बेहद अपमानजनक थी। हेडिंग में लिखा था— “इस थर्ड वर्ल्ड कंट्री के थर्ड रेटेड एक्टर को इतनी अहमियत क्यों दी जा रही है?”अमिताभ बच्चन ने लिखा कि उन्हें व्यक्तिगत आलोचना से कभी परेशानी नहीं रही। किसी का उन्हें “थर्ड ग्रेड एक्टर” कहना उन्हें स्वीकार था, लेकिन भारत को “थर्ड वर्ल्ड कंट्री” कहा जाना उनके लिए बेहद पीड़ादायक था। उन्होंने लिखा कि उस पल उन्हें अपने देश के अपमान का गहरा दुख हुआ।

ये भी पढ़े

महाशिवरात्रि से पहले अमरोहा में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

भारत आज बदल चुका है

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने कहा कि समय ने साबित कर दिया है कि भारत अब किसी भी मायने में पीछे नहीं है। अंडर-19 क्रिकेट से लेकर पुरुष और महिला क्रिकेट तक, भारत ने दुनिया भर में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। उन्होंने गर्व से लिखा कि भारत आज नंबर वन है और पूरी दुनिया में उसका सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने लिखा
“अंडर-19 क्रिकेट में भारत वर्ल्ड चैंपियन है। महिला-पुरुष क्रिकेट में हम आगे हैं। हम नंबर 1 हैं। भारत माता की जय।” आने वाली फिल्मों में दिखेंगे बिग बी वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में तमिल फिल्म ‘वेट्टियन’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ और ‘आंखें 2’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा होंगे।

 

 

Spread the love

Entertainment

शान ने बताया लता और आशो भोंसले की गायकी का राज

Lata-Asha Singing Style : भारतीय संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर और आशा भोसले का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दोनों ने अपनी अलग आवाज, गायकी के अंदाज और शानदार अभिव्यक्ति से कई दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया। अब मशहूर प्लेबैक सिंगर शान ने दोनों दिग्गज गायिकाओं की गायकी […]

Spread the love
Read More
Yash Toxic Movie
Entertainment Uttar Pradesh

‘धुरंधर 2’ से क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों टाली ‘टॉक्सिक’ की रिलीज

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश का बड़ा खुलासा Yash Toxic Movie:  साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। खासतौर पर जब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के […]

Spread the love
Read More
I, Nobody OTT Release
Entertainment Uttar Pradesh

थिएटर्स में नहीं चली, अब OTT पर मचाएगी धमाल दो घंटे 48 मिनट की ये थ्रिलर

25 अगस्त को OTT पर दस्तक I, Nobody OTT Release: सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब दर्शकों को एक ऐसी फिल्म OTT पर देखने को मिलने वाली है, जिसमें चोरी, किडनैपिंग और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ‘आई, नोबडी’ (I, Nobody) अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने […]

Spread the love
Read More