पत्रकार पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Untitled 10 copy 7

देहरादून। दून पुलिस ने पत्रकार हेम भट्ट के दो हमलावरों को पकड़ लिया। तीसरे की तलाश जारी है। बीते 6 फरवरी को एमकेपी कालेज के निकट हेम पर तीन स्कूटी सवारों ने हमला किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो आरोपियों मोहम्मद कैफ (21) पुत्र समर अहमद व मोहम्मद ताबिश (20) पुत्र रियाज अहमद, दोनों निवासी गांधी रोड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 6 फरवरी की शाम वे समीर निवासी मेहूंवाला से इनामुला बिल्डिंग के पास से रेसकोर्स जाने के लिए स्कूटी में लिफ्ट लेकर जा रहे थे। रास्ते में हॉर्न देने के बावजूद वाहन को साइड न देने पर उन्होंने वादी का वाहन रोक लिया, जिससे विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। पुलिस घटना में शामिल समीर निवासी मेहूंवाला की तलाश कर रही है तथा हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड निवासी हेम भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 6 फरवरी 2026 को रेसकोर्स रोड पर मुड़ते समय स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी स्कूटी रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु०अ०सं० 26/26 के तहत धारा 126(2), 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। इस मुद्दे के तूल पकड़ने पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने भी बैठक कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस के

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

छठ पूजा पर घर लौट रहा परिवार गंगा एक्सप्रेसवे पर उजड़ा, दंपति समेत चार की मौत

Hardoi: छठ पूजा पर अपनों के बीच खुशियां मनाने और त्योहार की रौनक में शामिल होने के लिए नोएडा से प्रयागराज जा रहा एक परिवार रास्ते में ही काल के गाल में समा गया। गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत उनके दोनों मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

बस्ती में दिल दहला देने वाली वारदात, लाठी-डंडों और चाकू से हमले में शिक्षिका की मौत

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक सरकारी महिला शिक्षिका की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिर गांव का है, जहां मंगलवार सुबह सुधा यादव (52) और उनके परिवार पर कथित तौर पर लाठी-डंडों […]

Read More