दिल्ली में सुबह-सुबह मुठभेड़, आरके पुरम में पुलिस एनकाउंटर के बाद दो वांटेड बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आरके पुरम थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस और वांटेड बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड की सीमा से सटे कस्बे बैतड़ी में बस हादसा, 13 लोगों की मौत और 34 घायल

खुफिया सूचना के आधार पर बिछाया गया जाल

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरके पुरम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो वांटेड अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आने वाले हैं। इस इनपुट के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रैप लगाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

रुकने के इशारे पर बदमाशों ने की फायरिंग

तकरीबन सुबह साढ़े तीन बजे पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को आते देखा और उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाश घबरा गए और खुद को घिरा पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से लगातार गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने मौके का फायदा उठाकर उसे काबू में लिया। वहीं दूसरा बदमाश भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

लूट की वारदात को अंजाम देने निकले थे आरोपी

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी लूट और अन्य आपराधिक मामलों में वांटेड थे। दोनों इलाके में किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने कुल 6 राउंड फायरिंग की, जबकि पुलिस की ओर से 4 राउंड फायर किए गए।

80 से ज्यादा मामलों में वांटेड है संजय

पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय और सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, संजय एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 80 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराध की दुनिया में वह “दरिंदा” नाम से भी जाना जाता है। संजय को गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े

 

विदेश मंत्रालय का ट्रेनिंग प्रोग्राम: विदेश में नौकरी पाने में हो रहा मददगार

 

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों बदमाश किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं।

 

 

 

 

Delhi homeslider

दिल्ली की पूर्व CM आतिशी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी सिंह के पिता विजय कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। इस दुखद खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत […]

Read More
Delhi homeslider National

BIG NEWS: दो विमान आपस में टकराए, बाल बाल बचे यात्री और क्रू मेंबर

आकाशा एयर और स्पाइस जेट की विमानों के विंग्स आपस में टकराए नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) पर 16 अप्रैल 2026 की सुबह एक संभावित बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब SpiceJet और Akasa Air के दो विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए। यह घटना टैक्सीवे […]

Read More
Delhi homeslider

पवन खेड़ा की बढ़ीं मुश्किलें: भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने उनके मामले में तेलंगाना उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाते हुए उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह सुनवाई असम सरकार की याचिका पर हुई, जिसमें तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा दी गई राहत पर […]

Read More