विदेश मंत्रालय का ट्रेनिंग प्रोग्राम: विदेश में नौकरी पाने में हो रहा मददगार

Untitled 15 copy 4

 शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय का प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग (पीडीओटी) कार्यक्रम विदेश में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले भारतीयों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय प्रवासी श्रमिकों के सॉफ्ट स्किल्स को बढ़ाना है, जिसमें गंतव्य देश की संस्कृति, भाषा, परंपरा और स्थानीय नियम और विनियम शामिल हैं। पीडीओटी के तहत अभी तक 2,30,342 ट्रेनी को मुफ्त ट्रेनिंग दी जा चुकी है, जिससे उन्हें विदेश में नौकरी प्राप्त करने में मदद मिल रही है।

यह जानकारी विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए दी। दरअसल राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने विदेश मंत्रालय से विदेश में युवाओं के लिए रोजगार, कौशल-आधारित अवसरों और प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित प्रश्न किया था। राज्यमंत्री ने इसका जवाब देते हुए सदन को बताया कि एक दिन की पीडीओटी ट्रेनिंग प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित एवं कानूनी माइग्रेशन के तरीकों और उनके वेलफेयर तथा सुरक्षा के लिए अलग-अलग सरकारी प्रोग्राम के बारे में जागरूक करती है।

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार राज्य मंत्री सिंह ने बताया पीडीओटी करिकुलम का कंटेंट पूरे देश में स्टैंडर्डाइज्ड किया गया है। मास्टर ट्रेनर्स के लिए कॉम्प्रिहेंसिव पीडीओटी मैनुअल सात भाषाओं यानी हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, मलयालम, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में डेवलप किए गए हैं। मिनिस्ट्री ने अप्रैल 2021 में ऑनलाइन पीडीओटी लॉन्च किया, ताकि उन संभावित प्रवासियों तक पहुंचा जा सके, जो पीडीओटी सेंटर्स से बहुत दूर रहते हैं। अभी 47 पीडीओटी सेंटर एनएसडीसी (16) और राज्य सरकारों (31) के जरिए चलाए जा रहे हैं। शुरू से अब तक पीडीओटी के तहत 2,30,342 ट्रेनी को ट्रेनिंग दी गई है।

बता दें कि विदेश मंत्रालय ने रोजगार के लिए विदेश जाने वाले भारतीयों के लिए पीडीओटी शुरू की थी, जिसका उद्देश्य प्रवासियों को गंतव्य देश की संस्कृति, नियमों, भाषा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। 2018 में शुरू हुआ यह 8 घंटे का निशुल्क कार्यक्रम ‘सुरक्षित, प्रशिक्षित और विश्वास के साथ जाए’ मंत्र पर आधारित है। यह ट्रेनिंग अब ऑनलाइन और ऑफलाइन (इन-पर्सन) दोनों तरीकों से उपलब्ध है। यह पहल विशेष रूप से खाड़ी देशों में जाने वाले श्रमिकों के लिए मददगार है।

 

Spread the love

Pew Survey India Pakistan
International

भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी सर्वे का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान में चीन की मजबूत पकड़ Pew Survey India Pakistan: अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे में भारत और पाकिस्तान के लोगों की एक-दूसरे को लेकर सोच सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और अविश्वास का असर आम लोगों की राय […]

Spread the love
Read More
Attack on Home Minister's convoy
International

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर फायरिंग

Attack on Home Minister’s convoy: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार को मस्तूंग जिले के खद कूचा इलाके में बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने अचानक काफिले पर गोलीबारी […]

Spread the love
Read More
India-Iran Relations
International

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान, पश्चिम एशिया पर भी होगी चर्चा

India-Iran Relations: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे। वह 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ईरानी पक्ष ने पेजेश्कियान की भारत यात्रा की पुष्टि की है। इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता भारत के पास है और राजधानी दिल्ली में […]

Spread the love
Read More