उत्तराखंड की सीमा से सटे कस्बे बैतड़ी में बस हादसा, 13 लोगों की मौत और 34 घायल

Untitled 14 copy 4

उत्तराखंड  पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट कस्बे के सामने नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 बारातियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस गुरुवार देर रात बैतड़ी जिले की पुरचुंणी नगरपालिका-7 के भवने गांव से दुल्हन को लेकर बजांग जिले के सुनकुडा जा रही थी। इसी दौरान पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ पर बस चढ़ाई के दौरान नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई।

ये भी पढ़े

जो रब है वही राम… की दरगाह पर एक हिंदू का तिलक धुललावा, मामला संगीन

हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस क्षमता से अधिक भरी हुई थी। ओवरलोडिंग के चलते बस चढ़ाई नहीं चढ़ पाई और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बस चालक को मामूली चोटें आई हैं। चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका-7, कंचनपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में जारी है।

Spread the love

Crime News homeslider Uttar Pradesh

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की […]

Spread the love
Read More
Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More