ATS  और STF की संयुक्त टीमों की छापेमारी, अस्पताल से एक युवक को उठाया, चर्चाओं का बाजार गर्म

Untitled 13 copy 2

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाराबंकी जिले में मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे एनआईए, एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने एक साथ दबिश दी। यहां एक युवक को अस्पताल से हिरासत में लिया। इसके बाद उसके घर पर छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल पहुंचीं। यहां से रामलखन को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि रामलखन अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल के लिए मौजूद था। उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद टीम बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव रामलखन के घर पहुंचीं। वहां गहन तलाशी ली।

ये भी पढ़े

मोहनलालगंज: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

इस दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कई घंटों की जांच के बाद भी घर से कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध दस्तावेज बरामद नहीं होने की जानकारी मिली है। कार्रवाई से इलाके में रामलखन के कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लेकिन, एजेंसियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दबिश दी गई है। हालांकि, किस मामले में कार्रवाई हुई है? संदिग्ध की भूमिका क्या है? इसकी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।
Crime News homeslider Punjab

IIT रोपण: हवस का प्रोफेसर, शोध के बदले जिस्म की डिमांड

एक शोध छात्रा ने अपने ही शोध प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप नया लुक संवाददाता पंजाब के भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (Indian Institute of Technology) रोपण में भयंकर ऱार छिड़ा हुआ है। एक शोध छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप मढ़ा है। IIT देश की सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्था है। तो […]

Read More
Untitled 1 copy
Crime News

सोमवार की शाम कोल्हुई चौराहे पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा

महिला के हंगामे से घंटों ठप रहा यातायात, पुलिस के छूटे पसीने उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुई चौराहे पर सोमवार शाम छह बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने बीच चौराहे पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के […]

Read More
Untitled 9 copy
Crime News homeslider National

सबने लिए दही-बड़े का लुत्फ, अब 58 लोग अस्पताल में भर्ती

एक बुगुर्ज की मौत के बाद सवालों के घेरे और सबके निशाने पर सरकार स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग भी पहुंचे अस्पताल, सभी का हाल-चाल जाना नया लुक डेस्क नई दिल्ली। डॉक्टर, परिजन और बड़े-बुजुर्ग भले ही गला फाड़-फाड़कर चिल्लाएं कि ‘स्ट्रीट फूड’ नहीं खाना चाहिए। लेकिन तब तक लोगों को फर्क नहीं पड़ता, जब तक […]

Read More