श्रीलंका में लगेगी भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी

Untitled 15 copy 1

 

कोलंबो। भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के तहत श्रीलंका में प्रदर्शित किए जाएंगे। यह प्रदर्शनी श्रीलंकाई राजधानी कोलंबो में आयोजित होगी। पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत की ओर से अपनी बौद्ध विरासत को दूसरे देशों के साथ साझा किया जा रहा है, जिसके तहत बुद्ध और उनके प्रिय शिष्यों के पवित्र अवशेषों को प्रदर्शनी के लिए रूस, भूटान, मंगोलिया, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों में भेजा जा चुका है।

श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आगामी प्रदर्शनी की जानकारी साझा की। उच्चायोग ने कहा वियतनाम से मंगोलिया और थाईलैंड से रूस तक, भारत अपनी बौद्ध विरासत को साझा करना जारी रखे हुए है। जैसे ही पवित्र देवनीमोरी अवशेष श्रीलंका पहुंचते हैं, देखें कि भारत भगवान बुद्ध के संदेश के माध्यम से दुनिया को कैसे जोड़ता है। उच्चायोग ने बताया कि अवशेष 4-11 फरवरी के बीच श्रीलंका में रहेंगे, जिन्हें श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कोलंबो स्थित गंगारामया मंदिर में रखा जाएगा और इनकी सार्वजनिक पूजा 5 फरवरी से शुरू होगी।

इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय उच्चायोग ने कहा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप, भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए श्रीलंका लेकर आए जा रहे हैं। उच्चायोग ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच भगवान बुद्ध के धम्म पर आधारित एक अटूट सभ्यतागत रिश्ता है। गौरतलब है कि ये पवित्र अवशेष गुजरात के देवनीमोरी क्षेत्र से उत्खनन के दौरान प्राप्त हुए थे और वर्तमान में वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के संरक्षण में हैं। यह प्रदर्शनी भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं बौद्ध विरासत से जुड़े संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Spread the love

Election Commission
homeslider National

दो टूकः पहली बार सवालों में नहीं है चुनाव आयोग

राजेश श्रीवास्तव Election Commission इन दिनों देश में अगर किसी व्यक्ति की चर्चा हो रही है तो भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की। वह निर्वाचन आयोग की गतिविधियों को लेकर सवालों के घेरे में हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष उन पर निशाना साध रहा है। लेकिन भारत में […]

Spread the love
Read More
Bank
homeslider National

बन गई बात, बैंक हड़ताल स्थगित, तीन दिन की हड़ताल पर जा रहे थे बैंक कर्मी

IBA और बैंक यूनियनों के बीच बनी सहमति नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित हो गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्द ही उसका निस्तारण भी होगा। इसी आश्वासन के साथ बैंक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More