पत्नी दो महीने की प्रेग्नेंट शादी के 28 दिन बाद खुलासा, पति के उड़े होश

Untitled 19 copy
  • ग्वालियर में भ्रूण हत्या का सनसनीखेज आरोप

नया लुक डेस्क

मध्य प्रदेश। ग्वालियर से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की बुनियाद पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शादी से पहले ही गर्भवती थी, लेकिन यह सच्चाई जानबूझकर उससे छिपाई गई। शादी के महज 28 दिन बाद जब यह राज खुला तो पति के होश उड़ गए।

ये भी पढ़े

शादी के दो महीने बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

पीड़ित पति विशाल माहौर के अनुसार, विवाह के वक्त उसकी पत्नी पहले से करीब दो महीने की गर्भवती थी। इस बात का खुलासा होने पर पत्नी मायके चली गई, जहां माता-पिता और अन्य परिजनों की सहमति से एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया गया। पति ने इसे सीधा-सीधा भ्रूण हत्या का मामला बताते हुए सभी जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े

लिव-इन के बाद धोखा! दो मासूम बेटियों संग बॉयफ्रेंड के घर धरने पर बैठी युवती

मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां अब न्यायिक मजिस्ट्रेट को सभी दस्तावेजों और बयान के आधार पर पूरे प्रकरण पर नए सिरे से विचार करने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद एक बार फिर से मामले की जांच तेज होने की उम्मीद है। यह घटना न केवल कानून बल्कि सामाजिक विश्वास से जुड़ा गंभीर सवाल खड़ा करती है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह की सच्चाई क्यों छिपाई जाती है। अब सभी की निगाहें कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं, जो इस सनसनीखेज मामले की दिशा तय करेगा।

 

Spread the love

North Korea Weapons Testing
homeslider International

उत्तर कोरिया की नई मिसाइलों से दुनिया सतर्क, बढ़ा युद्ध का खतरा

North Korea Weapons Testing : एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसने हाल ही में कई अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का सफल परीक्षण किया है। सरकारी मीडिया KCNA के मुताबिक इन परीक्षणों की निगरानी खुद देश के नेता किम जोंग उन ने की। इन […]

Spread the love
Read More
Brake up
Entertainment homeslider

एक और कपूर का हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर दोनों की बातें वायरल

Brake up बॉलीवुड की युवा स्टार और कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर  एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले करीब दो साल से खुशी कपूर और अभिनेता वेदांग रैना  के रिलेशनशिप की खबरें लगातार चर्चा में थीं। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते […]

Spread the love
Read More
WiFi
homeslider Science & Tech

घर का WiFi बना ‘जासूस’! रिसर्चर्स की चेतावनी-हर वक्त आप पर रख सकता है नजर

WiFi की रेंज में आए और शुरू हो गई ट्रैकिंग! रिसर्च में बड़ा खुलासा 99.5% सटीकता से पहचान करेगा WiFi राउटर, प्राइवेसी पर बड़ा खतरा आज के दौर में WiFi राउटर सिर्फ इंटरनेट चलाने का साधन नहीं रह गया है। एक नई रिसर्च ने दावा किया है कि घर में लगा WiFi राउटर आपकी गतिविधियों […]

Spread the love
Read More