सैरपुर: थार सवार बदमाशों युवक को अगवा कर दबंगों ने असलहे की बट से पीटा

Untitled 24 copy
  • हाथ-पैर बांधकर लूटे 60 हजार, फिर खेत में फेंक कर भाग निकले

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सैरपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ दबंगों ने एक युवक को थार से अगवा कर लिया। फिर असलहे के बल पर युवक की पिटाई कर 60 हजार रुपये छीन लिए। पिटाई और लूटपाट के बाद दबंगों ने युवक के हाथ-पैर बांध खेत में फेंक दिया। अपहरणकांड से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित हृदय नारायण कानपुर के घाटमपुर निवासी है और गैस का ट्रक चलाता है। शनिवार रात वह आमौसी स्थित एलपीजी प्लांट से ट्रक लेकर कानपुर वापस जा रहा था। रात करीब 9 बजे अमौसी में हाइडिल के पास वह गाड़ी का इंतजार कर रहा था, तभी उसके पास एकक थार आकर रुकी।

ये भी पढ़े

साइबर कैफे संचालक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

थार में बैठे चार युवकों ने हृदय नारायण से कानपुर जाने के बारे में पूछा। लिफ्ट देने के बहाने उसे गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी को रिंग रोड की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद एक युवक ने असलहा निकालकर उन पर तान दी और मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़े

पत्नी दो महीने की प्रेग्नेंट शादी के 28 दिन बाद खुलासा, पति के उड़े होश

बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में हृदय नारायण की आंखों पर पट्टी बांधी और हाथ-पैर बांध दिए। पूरे रास्ते वे उसे पीटते रहे और उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपए छीन लिए। बाद में उसे सैरपुर इलाके में सड़क किनारे एक आलू के खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे और उसका दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Crime News

काकोरी में वन विभाग की लापरवाही: पेड़ काटते समय विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत

युवक की मौत पर स्थानीय लोगों में गुस्सा, लगाया लापरवाही का आरोप घटना को दबाने में जुटी पुलिस और संबंधित विभाग ए अहमद सौदागर Lucknow : बीते दिनों हुई कई मौतों के बाद भले ही पुलिस और संबंधित विभाग के लिए कानून ने नया रूप ले लिया है, लेकिन सूबे की राजधानी के काकोरी क्षेत्र में […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज, घायल अस्पताल में भर्ती। ए अहमद सौदागर Lucknow: पारा थाना क्षेत्र में सीमेंट सरिया दुकानदार को उधारी रकम मांगना भारी पड़ गया। उधारी मांगने पहुंचे दुकानदार नसरुद्दीन को दबंग पिंटू शर्मा ने साथियों के साथ मिलकर लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना मिलते […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

उरई: पुलिस पर हमले के मामले में पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, 26,500 रुपये जुर्माना

मेडिकल स्टोर संचालक के अपहरण मामले में भी चल रही थी सजा कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला देवेंद्र मिश्र Attack on Orai police: पुलिस टीम पर हमला करने के करीब 13 साल पुराने मामले में अदालत ने पांच दोषियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक […]

Read More