लिव-इन के बाद धोखा! दो मासूम बेटियों संग बॉयफ्रेंड के घर धरने पर बैठी युवती

Untitled 13 copy 21

नया लुक डेस्क

झांसी। प्यार, भरोसे और साथ निभाने के वादों के बीच धोखे की एक दर्दनाक कहानी झांसी से सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय युवती अपनी दो मासूम बेटियों को लेकर प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। उसका आरोप है कि वह डेढ़ साल तक अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही, दोनों की एक आठ महीने की बेटी भी है, लेकिन अब प्रेमी चोरी-छिपे किसी और से शादी करने जा रहा है। युवती का कहना है कि वह अब किसी भी कीमत पर उसे छोड़ने नहीं देगी और उसी के साथ रहना चाहती है। घर के बाहर धरने पर बैठी महिला ने रोते हुए बताया कि 26 जनवरी को प्रेमी ने किराए का कमरा खाली कराया और उसे सड़क पर छोड़कर भाग गया।

पहले पति से टूटा रिश्ता, फिर हुआ नया प्यार

युवती महोबा जिले के बेलाताल की रहने वाली है। उसने बताया कि साल 2021 में उसकी शादी मऊरानीपुर में हुई थी। पहली शादी से उसकी तीन साल की एक बेटी भी है। लेकिन दहेज और मारपीट के चलते दो साल के भीतर ही उसका वैवाहिक जीवन टूट गया। वह पति को छोड़कर मायके आ गई और उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया।

पड़ोसी से शुरू हुई दोस्ती, जो प्यार में बदली

युवती के मुताबिक, उसके ससुराल के पड़ोस में शैलेंद्र नाम का युवक रहता था, जिसका घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। शैलेंद्र ने उसे जीवनभर साथ निभाने का भरोसा दिलाया। डेढ़ साल पहले दोनों मऊरानीपुर के चुरारी रोड पर किराए के कमरे में रहने लगे और इसी दौरान उनकी एक बेटी पैदा हुई।

ये भी पढ़े

अनोखी शादी की मिसाल: दुल्हन बनी युवती खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची

सगाई की फोटो से खुला शादी का राज

सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय से शैलेंद्र का व्यवहार बदलने लगा। युवती को पड़ोसियों से पता चला कि वह किसी और लड़की से शादी करने जा रहा है और उसकी सगाई भी हो चुकी है। पहले तो उसने यकीन नहीं किया, लेकिन जब सगाई की तस्वीरें सामने आईं, तब सच्चाई साफ हो गई। जांच करने पर पता चला कि अप्रैल महीने में शैलेंद्र की शादी तय है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो शैलेंद्र ने साफ कह दिया कि वह शादी जरूर करेगा, क्योंकि उसकी मां और परिवार यही चाहते हैं।

सड़क पर छोड़ा, थाने में लगाई गुहार

विवाद बढ़ने के बाद 26 जनवरी को शैलेंद्र ने किराए का कमरा खाली करवा दिया और युवती को रेलवे ओवरब्रिज के पास दोनों बेटियों के साथ छोड़कर फरार हो गया। मजबूर होकर वह रात में ही थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन भी वह मदद के लिए थाने गई, लेकिन अब तक आरोपी प्रेमी का कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल युवती इंसाफ की मांग को लेकर प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी है। यह मामला एक बार फिर लिव-इन रिश्तों में भरोसे और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

 

Spread the love

Paper leak
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था दोनों को कर दिया बर्बाद: अखिलेश यादव

गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती भाजपा सरकार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। छात्रों नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया है। भाजपा गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Horoscop  आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। किसी के लिए आज सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को कामकाज, स्वास्थ्य या रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं […]

Spread the love
Read More
Sandeep Bansal, September 3, Aquarius
Uttar Pradesh

व्यापारी अर्थव्यवस्था का सजग प्रहरी – संदीप बंसल

3 सितंबर लगेगा व्यापारियों का कुंभ Lucknow: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल के 33 वे स्थापना दिवस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन सितंबर व्यापारी दिवस के अवसर पर स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित किया जा रहा है। स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस […]

Spread the love
Read More