- पति और रिश्ता कराने वाले ने दी जान
- कर्नाटक में दिल दहला देने वाला घटना
नया लुक डेस्क
कर्नाटक से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज दो महीने बाद एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे टूटे हुए पति और रिश्ता तय कराने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसा ने (Abetment to Suicide) के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके प्रेमी की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े
बाप भाई बने कसाई, प्रेम विवाह न करे इसलिए कर दी बेटी की नृशंस हत्या
कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, दो महीने पहले सरस्वती की शादी हरिश से हुई थी। 23 जनवरी को सरस्वती यह कहकर घर से निकली कि वह मंदिर जा रही है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने जब संपर्क करने की कोशिश की और कोई सुराग नहीं मिला, तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सरस्वती अपने प्रेमी शिवकुमार के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और हरिश को इस रिश्ते की जानकारी भी थी।
पति हरिश की मौत से मचा हड़कंप
पत्नी के भाग जाने की खबर मिलते ही 30 वर्षीय हरिश गहरे मानसिक सदमे में चला गया। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया और फिर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।
ये भी पढ़े
लिव-इन के बाद धोखा! दो मासूम बेटियों संग बॉयफ्रेंड के घर धरने पर बैठी युवती
दावणगेरे की एसपी उमा प्रशांत ने बताया कि इस मामले में SC/ST (Prevention of Atrocities) Act के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि भावनात्मक तनाव के चलते दो लोगों ने आत्महत्या की है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
फिलहाल क्या है स्थिति
पुलिस ने सरस्वती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्रेमी शिवकुमार की भूमिका को लेकर पूछताछ और सबूत जुटाए जा रहे हैं। सुसाइड नोट, परिवार के बयान और डिजिटल एविडेंस के आधार पर केस को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह दर्दनाक घटनाक्रम पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का विषय बना हुआ है, जबकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
