IAS Story: यूपी के इस डीएम ने बदल दी सोच, सरकारी आंगनवाड़ी में बेटी का एडमिशन कर रची मिसाल

fata 31sakatapa 11 aaganabugdha kathara ka para kalsa ma bcaca ka saga btha daema ka bta saya sava 25ae97856ed54f51cd654f06f1b7ed63 1

यूपी  उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से सामने आई एक खबर ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जिले के डीएम और 2016 बैच के आईएएस अधिकारी पुलकित गर्ग ने ऐसा फैसला लिया है, जो आज के समय में किसी मिसाल से कम नहीं माना जा रहा। आमतौर पर जहां अधिकारी और संपन्न वर्ग अपने बच्चों को महंगे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना पसंद करते हैं, वहीं डीएम पुलकित गर्ग ने अपनी 3.5 साल की बेटी शिया का दाखिला सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र में कराकर समाज को एक मजबूत संदेश दिया है। डीएम पुलकित गर्ग का यह कदम न केवल सरकारी शिक्षा व्यवस्था में भरोसा दिखाता है, बल्कि आम लोगों की उस सोच को भी चुनौती देता है, जिसमें सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को कमतर माना जाता है। चित्रकूट के सदर ब्लॉक स्थित धनुष चौराहा आंगनवाड़ी केंद्र में उनकी बेटी अब गांव के अन्य बच्चों के साथ पढ़ेगी और खेलेगी।

ये भी पढ़े

मिहिर की दर्दनाक मौत? नए प्रोमो ने तुलसी की किस्मत पर खड़े किए सवाल

आईएएस पुलकित गर्ग का मानना है कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास की मजबूत नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन केंद्रों में प्रशिक्षित स्टाफ, पोषण आहार और शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। जब प्रशासन खुद इन संस्थानों पर भरोसा दिखाएगा, तभी आम जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। इस फैसले का असर सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है। स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का मनोबल भी इस कदम से काफी बढ़ा है। कई अभिभावकों ने भी अब अपने बच्चों को सरकारी संस्थानों में दाखिला दिलाने पर दोबारा विचार शुरू कर दिया है।

कौन हैं IAS पुलकित गर्ग?

आईएएस पुलकित गर्ग 2016 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2015 में ऑल इंडिया 27वीं रैंक हासिल की थी। वे IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुके हैं।उनके पिता प्रदीप गर्ग हरियाणा ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं, जबकि उनकी पत्नी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अधिकारी हैंआईएएस पुलकित गर्ग का यह फैसला बताता है कि अगर नीति बनाने वाले खुद सरकारी व्यवस्थाओं पर भरोसा करें, तो समाज में बदलाव आना तय है।

ये भी पढ़े

माघ पूर्णिमा व्रत आज: स्नान-दान से खुलते हैं पुण्य के द्वार, जानिए इस पावन तिथि का धार्मिक महत्व और विधि

Spread the love

Uttar Pradesh

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

DM का निर्देश—मानक पूरे न करने वाले रेस्टोरेंट होंगे सील उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महराजगंज जनपद के नौतनवां स्थित ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ रेस्टोरेंट गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। बीते 17 सितंबर 2026 को एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर किए गए भोजन कढ़ाई पनीर, चावल, तावा रोटी और पानी की बोतल […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More