UP STF : पशु तस्करी करने के मामले में फरार चल रहा पचास हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

Arrested

 

लखनऊ। गौवंशीय पशुओं की तस्करी करने के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे पचास हजार के इनामी तस्कर अबू हंजला को यूपी STF ने शनिवार को गोंडा जिले के करनैलगंज थाना के कठौआपुल मोहम्मदपुर गड़वार पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। STF टीम के मुताबिक पकड़े गए तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था। अपर पुलिस अधीक्षक STF दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अबू हंजला पुत्र सरफराज अंसारी जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित पटाइला गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 की जनवरी महीने में अपने चार साथियों के साथ मिलकर गिरफ्तार अबू हंजला गौवंशीय पशुओं को ट्रक नंबर यूपी 50 एटी 1255 में लादकर बिहार के रास्ते से बंगाल ले जाते समय पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्कर ट्रक छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने ट्रक में लदे 14 पशु को जीवित तथा पांच मृत बरामद कर अबू हंजला के साथियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था, जबकि अबू हंजला फरार चल रहा था।

STF के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार चल रहे तस्कर अबू हंजला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इनामी तस्कर अबू हंजला गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के कठौआपुल मोहम्मदपुर गड़वार पुल के पास मौजूद है। इस सूचना पर STF टीम के उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर धर-दबोचा।

Spread the love

Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More