आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी

Horoscope

आज का दिन कई राशिफल के लिए उन्नति, निवेश और पारिवारिक सुख लेकर आया है, वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : आज आपके प्रभाव क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कम बोलकर अधिक कार्य करने से लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है।

वृषभ : आपका मधुर व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा, लेकिन जिम्मेदारियों से भागने की प्रवृत्ति नुकसानदेह हो सकती है। कार्यस्थल पर अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी।

मिथुन : व्यवसायियों के लिए नई योजनाएं और साझेदारियां शुभ रहेंगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है। जीवनसाथी की उन्नति से सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

कर्क : नौकरीपेशा लोगों के लिए बैठकें और प्रस्तुतियां लाभकारी रहेंगी। मनपसंद काम न मिलने से थोड़ी नाराजगी हो सकती है। व्यापारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। संतान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

आज मनाई जा रही विश्वकर्मा पूजा, श्रमिकों से लेकर इंजीनियरों तक ने औजारों को किया नमन

सिंह : आपको अपने प्रयासों का उचित सम्मान मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संतों के सान्निध्य का लाभ मिलेगा। कर्ज लेने से बचें और दिखावे से दूरी रखें।

कन्या : परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण के योग हैं। पढ़ाई और परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।

तुला : कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। विरोधियों के कारण व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। किसी सहयोगी की मदद से समस्या सुलझेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक : व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी और वरिष्ठों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य विस्तार से पहले विशेषज्ञ सलाह लेना लाभकारी रहेगा।

माघ मेला विवाद के बाद तीखा हुआ टकराव, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी पर साधा निशाना

धनु : नया व्यवसाय शुरू करने या निवेश के लिए समय अनुकूल है। आत्मनिर्भर बनें और दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। अचानक धन लाभ संभव है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

मकर : आज आपको मान-सम्मान और सफलता मिलेगी। नई व्यापारिक योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। कला में रुचि बढ़ेगी। अधिक लालच नुकसानदायक हो सकता है।

कुम्भ : परिजनों के साथ मधुर व्यवहार रखें। आपकी समझदारी से अटके व्यापारिक काम पूरे होंगे। लंबे समय बाद किसी प्रिय से मुलाकात होगी। संपत्ति लेन-देन में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रह सकता है, लेकिन पदोन्नति के योग बने हुए हैं। समाज सेवा में खर्च होगा।

Spread the love

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात

Mumbai: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने परिवार से घटना की जानकारी ली और मदद का […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More