चचेरे भाई ने धारदार हथियार से बहन की निर्मम हत्या

देहरादून। विकास नगर में 12वीं में पढ़ रही एक छात्रा मनीषा तोमर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। छात्रा का शव झाड़ियों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। धारदार हथियार से कई वार किए गए। छात्रा बुधवार शाम को अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी समस्या की दवाई लेने विकास नगर गई थी। रात 9:00 बजे तक भी जब वह लौटी नहीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को ढालीपुर बोक्सा बस्ती जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे झाड़ियों में युवती का शव मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त मनीषा पुत्री आनंद सिंह, निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के रूप में हुई। इसके बाद फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कराई गई और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।

मृतका के परिजनों से पूछताछ में जानकारी सामने आई कि मनीषा शाम के समय अपने ताऊ के बेटे सुरेंद्र उर्फ मान्डू पुत्र छोटा के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में मृतका के पिता आनंद सिंह की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध संख्या 27/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत सुरेंद्र के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के पास से अभियुक्त की मोटरसाइकिल तथा हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद कर ली है।

विवेचना में यह भी सामने आया है कि उक्त दरांती अभियुक्त द्वारा घटना से दो दिन पूर्व खरीदी गई थी। फिलहाल अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

homeslider Uttarakhand

सीएम धामी ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी दो’

नया लुक ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं […]

Read More
Crime News Uttarakhand

रुद्रपुर में दस करोड़ की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद

नया लुक ब्यूरो रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस को उधम सिंह नगर में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों की बरामदगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 की रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर वाहन को रोककर चेकिंग की। वाहन चालक […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में UPCL व जल विद्युत निगम के MD हटाए

नया लुक ब्यूरो देहरादून। शासन ने उत्तराखंड ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव व जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक डा.संदीप सिंघल को हटा दिया है। . प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जल विद्युत निगम के अधिशासी निदेशक व निदेशक आपरेशन अजय कुमार सिंह को […]

Read More