यमुनोत्री धाम में भी अब गैर सनातनियों के प्रवेश पर लगेगी रोक

WhatsApp Image 2026 01 30 at 1.37.28 PM

देहरादून। बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला यमुनोत्री मंदिर समिति ने लिया। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि अप्रैल माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा से इस नियम को लागू कर दिया जाएगा।

समित‍ि के सदस्‍यों का कहना था कि ऐसा सनातन की रक्षा के लिए किया जा रहा है। मंदिर समिति के सचिव का कहना था कि सनातन को मानने वाले सिख, बौद्ध और जैन मतावलंबी एक प्रकार से हिंदू ही हैं। उन पर यह प्रतिबंध नहीं है लेकिन सभी गैर सनातनियों पर यह नियम लागू होगा।

सीएम योगी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की खुली चुनौती

कहा जा रहा है कि इस बार चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा। एक बार यह नियम लागू हो गया तो उसके बाद किसी भी गैर सनातनी को धाम के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

इससे पहले सोमवार को बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि मंदिर क्षेत्रों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने के मामले पर साधु-संतों, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय निवासियों समेत सभी हितधारकों के साथ सहमति बना ली गयी है। उन्होंने कहा, इस सप्ताह के आखिर में होने वाली मंदिर समिति बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर औपचारिक मुहर लगा दी जाएगी जिसके बाद यह नियम बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों में लागू हो जाएगा।

WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More
Untitled 5 copy 21
accidents Crime News homeslider Uttarakhand

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

टिहरी। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना नैल के पास की बताई जा रही है, जहां वाहन अचानक […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 22 at 1.19.51 PM 1
Uttarakhand

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

Uttarakhand: शादी से पहले इस युगल ने किया सराहनीय कार्य, चहुंओर चर्चा Uttarakhand: पहले गंगा आरती, फिर हुई इनकी शादी, जानें क्यों किया ऐसा कार्य Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बन गई है। अनीता ममगाई ने अपनी बेटी के विवाह को केवल एक सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, […]

Read More