सीएम योगी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की खुली चुनौती

avimukteshwaranand press conference 1769755079 1
  •  40 दिन में दो मांगें पूरी नहीं हुईं तो ‘नकली हिंदू’ घोषित करने का ऐलान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने दो बड़ी मांगें रखकर सियासी और धार्मिक हलकों में हलचल मचा दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री के पास 40 दिन का समय है, जिसमें या तो गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित किया जाए और गोमांस के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, अन्यथा 10–11 मार्च को लखनऊ में आयोजित संत समागम में मुख्यमंत्री योगी को ‘नकली हिंदू’ घोषित किया जाएगा।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति उन्हें 1966 के दौर की याद दिलाती है, जब तत्कालीन सरकार ने करपात्री जी महाराज को परेशान किया था। उनका आरोप है कि आज वही काम योगी सरकार और कुछ प्रभावशाली धार्मिक चेहरे मिलकर उनके साथ कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि उनसे सरकार की ओर से 24 घंटे के भीतर शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा गया था, जिसे उन्होंने उपलब्ध करा दिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सरकार ने 15 दिन बीत जाने के बाद भी उनके प्रमाण को खारिज नहीं किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उनका दावा सही है। उन्होंने कहा कि अब सवाल सरकार और मुख्यमंत्री पर है कि वे स्वयं को असली हिंदू साबित करें।

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, रिकॉर्ड तेजी के बाद बाजार में करेक्शन

सीएम योगी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि 40 दिनों के भीतर गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, मांस निर्यात पर पूरी तरह रोक और गाय को राज्यमाता का दर्जा नहीं दिया गया, तो संत समाज के सामने मुख्यमंत्री की धार्मिक प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े किए जाएंगे।

मांस निर्यात को लेकर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि देश के कुल मांस निर्यात में यूपी की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक है। भैंस के मांस के नाम पर निर्यात होने वाले मांस में गोवंश शामिल होने का संदेह जताते हुए उन्होंने कहा कि बिना डीएनए जांच के यह तय करना असंभव है कि वास्तव में क्या निर्यात किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह किसी पद या व्यक्तिगत प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं है, बल्कि सनातन धर्म और गौ माता की रक्षा का प्रश्न है। प्रयागराज स्नान विवाद पर उन्होंने कहा कि वह मुद्दा अब पीछे छूट चुका है और असली बहस अब “असली हिंदू बनाम नकली हिंदू” की है।

UP News
Uttar Pradesh

UP News : सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा , जर्जर टंकी ने ली मासूम की जान

सिद्धार्थनगर :  यूपी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को बचाने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, पांच बच्चे टंकी पर चढ़ गए थे, तभी अचानक जर्जर सीढ़ी टूट गई। इस हादसे में तीन बच्चे नीचे गिर गए, जिनमें से एक की मौत […]

Read More
Kanpur News
Crime News Uttar Pradesh

Kanpur News : बेखौफ पत्नी के पास सो रहा पति, हत्यारन ने किए ब्लेड से हमला

कानपुर में सनसनीखेज मामला, पत्नी ने अपने ही पति कर बोला खूनी हमला Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक पत्नी ने अपने ही […]

Read More
huh
homeslider Jharkhand

नदी में तीन भाई बहनों की विभत्स लाश मिलने से सनसनी

यूट्यूबर सोहेल अहमद सहित 8 पर नामज़द FIR, जांच के लिए SIT गठित, मृतकों के परिजनों से मिलने आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के भीड़ में रिपोर्टर्स पर हमला, पत्रकारों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव में तीन भाई-बहनों (दो बहनें और […]

Read More