उत्तराखंड में चुनावी मोड में उतरी कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंका

Untitled 1 copy 41

देहरादून। चुनावी मोड में उतरी कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ निर्णायक जंग का बिगुल फूंक दिया है। 16 फरवरी को लोकभवन का घेराव किया जाएगा। और अगले तीन महीने तक विभिन्न मुद्दों पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। दो दिन पहले दिल्ली में राहुल गांधी और खड़गे के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज दून में एकसाथ बैठे। गुरुवार को उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं मनोज यादव की महत्वपूर्ण बैठक हुई । बैठक के उपरांत उपरोक्त सभी नेताओं द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया।

प्रेस वार्ता में सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोज़गारी और प्रशासनिक अराजकता के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। राज्य की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार, अव्यवस्था, उत्पीड़न, महिला अपराधों में बेतहाशा वृद्धि और नौकरियों की खुली बंदरबांट को ही अपनी पहचान बना लिया है। सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होने के बजाय सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, मुख्य विपक्षी दल होने के नाते, इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी तीन महीनों तक राज्यव्यापी जन-जागरण अभियान चलाएगी, जिसमें हर वर्ग—युवा, महिला, किसान, कर्मचारी और बेरोज़गार—को जोड़ा जाएगा। गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने सत्ता को लूट, झूठ और दमन का औज़ार बना दिया है। राज्य आज भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला, महिला असुरक्षा की राजधानी, बेरोज़गारी का गढ़ और अन्याय-अत्याचार का केंद्र बन चुका है। सरकार का हर विभाग भ्रष्टाचार में डूबा है और मुख्यमंत्री मौन साधे बैठे हैं।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी अब हर घर तक पहुंच चुकी है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं सरकार मूक दर्शक बनी हुई है ,कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी और सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेगी। आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों, दलालों और भ्रष्टाचारियों की संरक्षक बन चुकी है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर नौकरियों की बंदरबांट तक—हर मामले में सरकार का चेहरा बेनकाब हुआ है। भाजपा का “डबल इंजन” उत्तराखंड के लिए डबल अत्याचार बन चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की अस्मिता, संसाधनों और नौजवानों के भविष्य के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। अगले तीन महीनों तक राज्यव्यापी जन-जागरण अभियान चलाकर भाजपा सरकार की एक-एक नाकामी को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।

UP
Crime News homeslider Uttar Pradesh

UP के मुजफ्फरनगर में होटल के चिकन में निकली मरी हुई छिपकली, युवक की बिगड़ी हालत

लखनऊ। मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा होटल में चिकन खाने के दौरान उसमें मरी हुई छिपकली मिलने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल से मेरठ रेफर करना पड़ा। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर […]

Read More
Rain
Delhi homeslider National Weather

उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

बिहार में बारिश के आसार, कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज Rain देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने […]

Read More
EMI
Business homeslider

महंगाई का डबल अटैक! बढ़ सकती है EMI और रोजमर्रा का खर्च, क्या करे…मिडिल क्लास

EMI देश में महंगाई एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ाने लगी है। पेट्रोल-डीजल, गैस, बिजली और खाने-पीने की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब सीधे मिडिल क्लास की जेब पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो आने […]

Read More