पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

Hatya NayaLook

 

पिथौरागढ़। सीमांत जिले से एक सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े

श्रीनंदा देवी राजजात कि तिथि को लेकर बना संशय समाप्त, अब 2027 में आयोजित होगी यात्रा

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेश राम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव का निवासी है। वर्तमान में उसका परिवार पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र के जाखनी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। राजेश राम महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत है और करीब एक सप्ताह पहले ही अवकाश लेकर घर लौटा था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब सुबह साढ़े चार बजे राजेश राम और उसकी पत्नी नीलम (30 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर राजेश राम ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते नीलम की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े

जल पक्षी गणना में 126 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी मिले, इनमें कई दुर्लभ भी शामिल

घटना के बाद आरोपी पति सीधे पुलिस थाने पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के पीछे के सटीक कारणों की गहन जांच की जा रही है। पिथौरागढ़ कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। परिवारजनों और पड़ोसियों के अनुसार, दंपती के बीच पहले भी अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Crime News

गाजीपुर: इंदिरा नगर में दो घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

2,11,800 रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : इंदिरा नगर क्षेत्र दो घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर गाजीपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक धनपाल, हेड कांस्टेबल बालकुश, हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, कांस्टेबल भुवन विक्रम के अलावा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

इनके पास से दो बंडल केबिल व घटना में इस्तेमाल आटो रिक्शा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला […]

Read More