भैरहवा भंसार (कस्टम) कर्मी ने सोनौली के व्यापारी के साथ की बदसलूकी

Untitled 14 copy 16
  • व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भैरहवा कस्टम ऑफिस पहुंचा
  • कस्टम अधीक्षक को सौंपा शिकायती पत्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। सोनौली के व्यापारियों ने भैरहवा कस्टम कार्यालय के एक विभागीय कर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के नौतनवां तहसील इकाई के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने इस संबंध में भैरहवा कस्टम अधीक्षक को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत के अनुसार, यह घटना मंगलवार, 23 जनवरी की शाम करीब 7 बजे हुई। सोनौली कस्बे के व्यापारी अतुल चंद्र जायसवाल अपने परिवार के साथ निजी कार से भैरहवा जा रहे थे। उनके पास नेपाल में प्रवेश के लिए सुविधा पास भी मौजूद था। आरोप है कि भंसार गेट पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार किया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों का एक दल तुरंत बेलहिया भंसार कार्यालय पहुंचा और कस्टम अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में नेपाल-भारत मैत्री संघ बेलहिया के अध्यक्ष पशुपति कांदू, उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के नौतनवां तहसील इकाई अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, अतुल जायसवाल, नीरज जायसवाल, संजय सैनी, सोनू साहू और आनंद जायसवाल सहित नगर के कई व्यापारी शामिल थे। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More