भुवनेश्वर में तेज रफ्तार थार का तांडव, बुलेट सवार युवकों को मारी टक्कर

thar 1768986896

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कैपिटल हॉस्पिटल चौक के पास तेज रफ्तार थार कार ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह दर्दनाक दुर्घटना रात करीब 12:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार कार बेहद तेज गति में थी और लापरवाही से चलाई जा रही थी। मृतक की पहचान राजा पेड़िनी के रूप में हुई है, जो ओल्ड भुवनेश्वर के तीनीमुंडिया इलाके का रहने वाला था। वह अपने दोस्त के साथ एयरपोर्ट चौक से कैपिटल हॉस्पिटल की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों युवक यू-टर्न लेने लगे, उसी दौरान एजी चौक की दिशा से आ रही थार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। राजा कार के पहियों के नीचे आ गया और गंभीर रूप से कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत कैपिटल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजा को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे एम्स भुवनेश्वर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और थार कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

Monsoon
homeslider National Weather

यूपी के इन इलाकों में कल से चार दिनों तक भारी बारिश

Monsoon देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी यूपी के इलाके में कल यानी कि तीन अगस्त से सात अगस्त के बीच चार दिनों तक भारी बारिश होगी। […]

Spread the love
Read More
International National

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने की कथित जानकारी वाला पर्चा मिलने से हड़कंप, तीन लोग हिरासत में

Ayodhya :  उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एक संदिग्ध पर्चा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक्स-रे विभाग की एक दराज से मिले इस दस्तावेज में कथित तौर पर बम बनाने से जुड़ी जानकारी और एक संदिग्ध लेआउट बना होने की बात सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More
India Missile Test
homeslider National

भारत के मिसाइल परीक्षण की तैयारी से दुनिया में हलचल

India Missile Test :  भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण की तैयारी के संकेत देते हुए 2,530 km लंबे कॉरिडोर के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह अधिसूचना छह से सात अगस्त 2026 के बीच प्रभावी रहेगी। इसके बाद रक्षा विशेषज्ञों के बीच इस बात को लेकर […]

Spread the love
Read More