भारत ने चुनावी तैयारियों के लिए नेपाल को भेंट किए 60 पिक-अप वाहन

Untitled 12 copy 11

शाश्वत तिवारी

काठमांडू। भारत ने एक बार फिर एक ‘अच्छे पड़ोसी’ का फर्ज निभाते हुए नेपाल को उसके आगामी आम चुनावों के लिए बड़ी मदद भेजी है। भारत ने नेपाल में पांच मार्च को होने वाले चुनावों के लिए 20 जनवरी को नेपाल सरकार को 60 पिक-अप गाड़ियां और अन्य आवश्यक चुनावी सामग्री तोहफे में दी हैं। भारत कुल मिलाकर 650 गाड़ियां और अन्य जरूरी सामान देने वाला है। यह 60 गाड़ियां उसी मदद का पहला हिस्सा हैं। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रभारी डॉ. राकेश पांडे ने नेपाल के गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल को ये खेप सौंपीं। भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नेपाल सरकार ने चुनाव के लिए भारत से सहायता मांगी थी। भारत ने जो गाड़ियां और सामान दिया है, वह उसी मांग को पूरा करने के लिए है।

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने उपहार में दी गई गाड़ियों और सामान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच संबंधों की गहरी और व्यापक प्रकृति की भी सराहना की। दूतावास ने कहा नेपाल सरकार के अनुरोध पर भारत 2008 से नेपाल को चुनाव से संबंधित सहायता प्रदान कर रहा है। इसमें लगभग 2,400 गाड़ियां शामिल हैं, जो भारत सरकार द्वारा नेपाल में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों, जिसमें चुनाव आयोग भी शामिल है, को उपहार में दी गई हैं। आगामी चुनावों के लिए, भारत द्वारा प्रदान की गई सहायता में लगभग 650 गाड़ियां शामिल हैं, जिन्हें अगले कुछ हफ्तों में अलग-अलग बैचों में पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़े

सुखवन्त सिंह आत्महत्या मामले में SIT ने ऊधमसिंह नगर के SSP और चार दरोगाओं को किया तलब

बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नेपाल की निरंतर सहायता करता रहा है। भारतीय पक्ष से चल रहा सहयोग और समर्थन न केवल दोनों देशों के बीच मौजूद बहुआयामी और बहु-क्षेत्रीय विकास साझेदारी का एक उपयुक्त प्रतिबिंब है, बल्कि यह भारत और नेपाल के लोगों के बीच गहरे आपसी विश्वास और दोस्ती का भी प्रतीक है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More