‘जन्नत’ फोल्डर में हिंदू लड़कियों का डेटा, डॉक्टर रमीज के लैपटॉप से चौंकाने वाले सबूत

kgmu doctor rameez malik 1768976305 1

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े धर्मांतरण मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोपी डॉक्टर रमीज से 48 घंटे की पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान डॉक्टर रमीज के पास से बरामद मोबाइल फोन और दो लैपटॉप की जांच में डिजिटल सबूत मिले हैं। इनमें एक फोल्डर ‘जन्नत’ नाम से बनाया गया था, जिसमें कथित तौर पर उन हिंदू लड़कियों का डेटा सुरक्षित रखा गया था, जिनसे वह संपर्क में आया था। इस फोल्डर में फोटो, वीडियो और संपर्क से जुड़ी जानकारियां शामिल बताई जा रही हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी पिछले करीब 13 वर्षों से अपनी गतिविधियों को डिजिटल रूप से सहेज कर रखता था। उसके एक लैपटॉप में वर्षों पुराना डेटा मिला है, जिसमें निजी गतिविधियों के साथ-साथ कई युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी शामिल हैं। फॉरेंसिक टीम डिलीट किए गए चैट और डेटा को रिकवर करने में जुटी हुई है।

पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग फोल्डरों में कॉल गर्ल्स से जुड़ा डेटा भी इकट्ठा कर रखा था। इन फाइलों में नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज थीं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस डेटा का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

गुजरात की निरमा ठाकोर ने टाटा मुंबई मैराथन 2026 में रजत पदक जीता

पुलिस ने आरोपी से धर्मांतरण से जुड़े सवालों पर भी पूछताछ की, लेकिन इस विषय पर रमीज ने चुप्पी साध ली। महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर दबाव बनाने के आरोपों और आगरा के डॉक्टर परवेज से कथित संबंधों को लेकर भी उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। नेपाल सीमा तक उसके संपर्कों की भी गहन जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अपने माता-पिता की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। उसने बताया कि पीड़िता से उसका संपर्क था और मुलाकातें भी होती थीं, लेकिन धर्मांतरण के प्रयास में उसके परिवार की कोई संलिप्तता नहीं थी।

STF और स्थानीय पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी से अब तक 120 से ज्यादा सवाल पूछे जा चुके हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मेडिकोज ग्रुप के जरिए उसका नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ था और क्या इस पूरे मामले में कोई संगठित गिरोह सक्रिय था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी डिजिटल सबूतों की तकनीकी जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला न सिर्फ KGMU बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love

Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Today’s Horoscope मेष : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति […]

Spread the love
Read More
SP
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

SP विधानमंडल दल की बैठक में लिया फैसला लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में हुई। विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के […]

Spread the love
Read More