गुजरात की निरमा ठाकोर ने टाटा मुंबई मैराथन 2026 में रजत पदक जीता

Untitled 2 copy 25
  • खेती बैंक की ब्रांड एम्बेसडर निरमा ठाकोर

पाटन। गुजरात के पाटण जिला के हाजीपुर गांव की निरमा ठाकोर ने 19वीं टाटा मुंबई फुल मैराथन 2026 में इंडियन एलीट महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वह प्रदेश की खेती बैंक की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली गरीब किसान परिवार की निरमा ठाकोर ने अपने अद्भुत दमखम का परिचय देते हुए चुनौतीपूर्ण 41.195 किलोमीटर की दूरी मात्र 2 घंटे 49 मिनट 07 सेकंड में पूरी कर इतिहास रच दिया। उनकी यह उपलब्धि केवल खेल की सफलता नहीं, बल्कि सहकार से समृद्धि का जीवंत उदाहरण है, जहां सहयोग व्यक्ति को सशक्त बनाता है। समुदाय को उन्नत करता है और सपनों को हकीकत में बदलता है। निरमा ठाकोर की यात्रा संघर्ष, त्याग और अटूट संकल्प की प्रेरणादायक कहानी है। आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए उन्होंने अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 19 से अधिक पदक अपने नाम किए हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि सही अवसर और सहयोग मिलने पर प्रतिभा इतिहास रच सकती है।

गुजरात राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (खेती बैंक) की ब्रांड एम्बेसडर निरमा ठाकोर ने अथक मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर टाटा मुंबई मैराथन 2026 में रजत पदक जीतकर अपने सपनों को साकार किया है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर खेती बैंक के चेयरमैन डॉलर कोटेचा ने कहा कि बैंक की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में निरमा ठाकोर की यह उपलब्धि बैंक के लिए गर्व की बात है और देश की युवा शक्ति के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी एवं गृह तथा सहकारिता मंत्री अमितभाई शाह के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में खेल, फिटनेस और महिला सशक्तिकरण को मिल रहा प्रोत्साहन ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धियों की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि खेती बैंक केवल वित्तीय लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि गुजरात के मेहनती किसानों और युवाओं को प्रोत्साहित कर सहकार से समृद्धि की नई सोच को साकार करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी करता है और आगे भी करता रहेगा। खेती बैंक इस रजत विजय को गर्वपूर्वक नमन करता है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में जीता पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Shreyas Iyer: भारत ने मंगलवार को जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मुकाबले में रोमांचक अंदाज में दो रन से जीत दर्ज की। बारिश के कारण यह मैच महज पांच-पांच ओवर का कर दिया गया था। दोनों टीमों के बीच यह पहली बार कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी […]

Spread the love
Read More
Sports

IND vs JPN: दो रन से जीता भारत, आखिरी गेंद तक रोमांच

IND vs JPN: भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बारिश के कारण मैच को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने […]

Spread the love
Read More
Sports

श्रीलंका को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

Asian Games: महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर श्रीलंकाई टीम को महज 69 रनों पर […]

Spread the love
Read More