मलिहाबाद: अधेड़ व्यक्ति की हत्या, ई-रिक्शा के नीचे दबा मिलने से हड़कंप

murder
  • भाई ने भाभी और बेटों पर लगाया हत्या किए जाने का आरोप
  • रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
  • नबीनगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र स्थित खड़ता गांव निवासी 50 वर्षीय अर्जुन पाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार को नबीनगर के पास नहर किनारे ई-रिक्शा में दबा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मुन्नू लाल का आरोप है कि उसके भाई अर्जुन पाल सड़क हादसे में मौत नहीं बल्कि उसकी भाभी शिवरानी, उसके दो बेटों रूप पाल व रविन्द्र पाल ने घर में हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर नहर किनारे फेंक दिया है। पुलिस के मुताबिक मुन्नू लाल की तहरीर पर तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मलिहाबाद क्षेत्र स्थित खड़ता गांव निवासी 50 वर्षीय अर्जुन पाल पत्नी शिवरानी, दो बेटों रूप पाल व रविन्द्र पाल के साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को नबीनगर क्षेत्र स्थित नहर किनारे एक ई-रिक्शा पलटा हुआ था और उसके नीचे अर्जुन पाल दबे पड़े थे। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो दंग रह गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान खड़ता गांव निवासी मुन्नू लाल पाल भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान अपने भाई अर्जुन पाल के रूप में की। मुन्नू लाल का आरोप है उनके भाई अर्जुन पाल की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उनकी भाभी शिवरानी और दोनों बेटों रूप पाल व रविन्द्र पाल ने घर पर हत्या करने के बाद शव को नहर किनारे लाकर फेंक दिया। मुन्नू लाल की तहरीर पर पुलिस नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Spread the love

Mussoorie Software Engineer Death Case
Crime News

हनीमून ट्रिप बनी मौत की पहेली! मसूरी में नवविवाहिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत

Mussoorie Software Engineer Death Case : उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थल मसूरी में एक नवविवाहिता महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुग्राम की रहने वाली महिला अपने पति के साथ छुट्टियां बिताने मसूरी आई थीं, लेकिन यह यात्रा एक दर्दनाक घटना में बदल गई। पुलिस […]

Spread the love
Read More
Khalistani conspiracy
Crime News

खालिस्तानी नेटवर्क की गतिविधियां बढ़ीं, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में

Khalistani conspiracy :  देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क और कथित साजिश का खुलासा किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खालिस्तानी समर्थक तत्व एक बार फिर सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि कुछ कट्टरपंथी संगठन और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI […]

Spread the love
Read More
Karnataka Belagavi Murder Case
Crime News

कब्र से उठा राज: पूर्व फौजी की मौत के पीछे पत्नी और दोस्त की डरावनी साजिश

Karnataka Belagavi Murder Case : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक पूर्व सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसे सलाइन चढ़ाई जा रही थी, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उस सलाइन की बोतल में एक ऐसा रहस्य छिपा है, जो आगे चलकर एक बड़े मामले की वजह बन […]

Spread the love
Read More