नगराम: पड़ोसी ने की थी पूनम की हत्या, कातिल गिरफ्तार

Untitled 33 copy 1
  • मृतका की बड़ी बहन की बेटी से शादी न होने पर था खफा
  • हत्यारे की निशानदेही पर मृतका का पायल, लाकेट व टूटी चूड़ियां बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नगराम में सात जनवरी 2026 को गांव के बाहर सरसों के खेत में जिस महिला का मानव कंकाल मिला था उसकी जान किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि कुबरहा गांव निवासी आशीष कुमार रावत ने ली थी। इसका राजफाश कर नगराम पुलिस ने सोमवार को कातिल आशीष को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतका का पायल, लाकेट व टूटी चूड़ियां बरामद की है।

ये भी पढ़े

वाह रे कानून: गैंगरेप की पीड़िता इंसाफ के इंतजार में चल बसी, लेकिन नहीं मिला इंसाफ

सनद रहे कि सात जनवरी 2026 को नगराम क्षेत्र स्थित कुबरहा गांव के बाहर सरसों के खेत में एक मानव कंकाल मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान कुबरहा गांव निवासी पीतांबरा ने कंकाल में लिपटी साड़ी के आधार पर शव की पहचान अपनी 30 वर्षीय पत्नी पूनम के रूप में की थी। यह घटना मानो नगराम पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी, लेकिन पुलिस ने सर्विलांस और जमीनी मुखबिर तंत्र के जरिए खुलासा कर पीतांबरा के घर के पास रहने वाले आशीष कुमार रावत को को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए हत्यारोपी आशीष ने पूछताछ में बताया कि मृतका पूनम अपनी बड़ी बहन की बेटी से शादी कराने का वायदा किया था, लेकिन उसके घरवालों ने उसका रिश्ता कहीं और जगह तय कर दिया था।

ये भी पढ़े

प्रतीक यादव-अपर्णा यादव के तलाक की चर्चा, वायरल पोस्ट से सियासी हलचल

अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कातिल ने कहा कि बीते 12 दिसंबर 2025 को पूनम जो रिश्ते में चाची लगती थी को बहाने से बातचीत करने के लिए गांव के ही रहने वाले हंसराज की आम की बाग में बुलाया और बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई थी। बताया कि इसी दौरान वह पूनम का गला दबाकर मौत की नींद सुलाने के बाद शव को सरसों के खेत में फेंक कर भाग निकला था। इस मामले में मृतका के पति पीतांबरा ने नगराम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर चुनौती बनी वारदात का पर्दाफाश कर कातिल को सलाखों के पीछे भेज दिया।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More