अंकिता भंडारी प्रकरण में पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने भी कोर्ट में दिए वॉयस सैंपल

Untitled 18 copy 6

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो क्लिप मामले में जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद अब पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी न्यायालय में पेश हुए और अपनी आवाज के नमूने (वॉयस सैंपल) दिए। न्यायिक प्रक्रिया के तहत उनके वॉयस सैंपल सुरक्षित कर लिए गए हैं, जिन्हें वैज्ञानिक जांच के लिए केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) वायरल ऑडियो क्लिप में किए गए दावों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़े

पहले बॉयफ्रेंड को बेड में छुपाया, पकड़ी गई तो दिया इतना ऊटपटांग जवाब कि सुनकर रह जाएंगे दंग

इसी क्रम में शनिवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में उपस्थित हुए। अदालत की अनुमति और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने उनके वॉयस सैंपल रिकॉर्ड किए। इससे पहले शुक्रवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर अदालत में पेश हुई थीं। उन्होंने न केवल अपना मोबाइल फोन कोर्ट में जमा कराया, बल्कि जांच एजेंसियों को सहयोग करते हुए अपनी आवाज के नमूने भी दिए थे। एसआईटी का मुख्य उद्देश्य वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाजों की वैज्ञानिक पुष्टि करना है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ऑडियो क्लिप में किसकी आवाज है।

ये भी पढ़े

छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

गौरतलब है कि वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर हरिद्वार और देहरादून में कुल चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी मामलों की जांच एक ही विशेष जांच टीम द्वारा की जा रही है। पूछताछ के दौरान पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने पहले अस्वस्थता का हवाला देते हुए अदालत से एक दिन का समय मांगा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। तय समय पर वे शनिवार को अदालत पहुंचे और जांच प्रक्रिया में विधिवत सहयोग किया। एसआईटी प्रभारी एवं एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के वॉयस सैंपल को जांच के लिए केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL), चंडीगढ़ भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अंकिता भंडारी हत्याकांड पहले से ही प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र पर कई सवाल खड़े कर चुका है। अब वायरल ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच से इस मामले में नए तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More