DGCA का इंडिगो पर 22 करोड़ का जुर्माना, 50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा कराने का निर्देश

Untitled 3 copy 16

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने दिसंबर के पहले सप्ताह में इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर उस पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, और एक अधिकारी को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है। एयरलाइंस ने कहा है कि उसे आदेश मिल गया है और वह इसके अनुरूप कदम उठायेगी। गत 03 दिसंबर से 05 दिसंबर के बीच इंडिगो की 2,507 उड़ानें रद्द रही थीं और 1,852 उड़ानों में देरी हुई थी। हालांकि बड़े पैमाने पर व्यवधान उसके बाद भी जारी रहा था, लेकिन DGCA ने अपनी कार्रवाई के लिए सिर्फ इन्हीं तीन दिनों को आधार बनाया है। जांच समिति ने 26 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कंपनी के हितधारकों और ग्राहकों के नाम जारी संदेश में कहा है कि कंपनी का निदेशक मंडल और प्रबंधन DGCA के आदेश का पूरी तरह से संज्ञान लेगा और समय पर समुचित कदम उठायेगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस ने भी अपनी आंतरिक प्रक्रिया की मजबूती की समीक्षा शुरू की है ताकि इंडिगो भविष्य में और मजबूत बनकर उभरे। नियामक ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को आगाह करके छोड़ दिया है जबकि मुख्य परिचालन अधिकारी इसिडर पोरक्रस को विंटर शिड्यूल और फ्लाइट ड्यूटी से संबंधित नये नियमों के असर के आंकलन में विफल रहने के लिए चेतावनी जारी की है। साथ ही, कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर) जैसन हर्टर को मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त करने और कोई भी जिम्मेदारी का पद न देने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़े

लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए न्यायपालिका का सशक्त होना जरुरी: योगी

कंपनी के उड़ान परिचालन के उपप्रमुख, अतिरिक्त उपाध्यक्ष (क्रू संसाधन प्रबंधन) और उड़ान परिचालन के निदेशक को भी चेतावनी जारी की गयी है। इंडिगो से 50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा कराने के लिए भी कहा गया है। कंपनी जैसे-जैसे DGCA के निर्देशों के अनुरूप लक्ष्यों को हासिल करती जायेगी, बैंक गारंटी की राशि उसे वापस मिलती जायेगी। नियामक ने सिविल एविशन रिक्वायरमेंट्स (सीएआर) के छह प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए 30-30 लाख रुपये के अलग-अलग जुर्माने लगाये हैं। वहीं, 05 दिसंबर से 10 फरवरी तक (68 दिन के लिए) कंपनी को फ्लाइट ड्यूटी के जिस नियम में छूट दी गयी है उसके लिए प्रतिदिन 30 लाख रुपये का जुर्मान लगाया गया है। इस प्रकार कुल 22.20 करोड़ रुपये का दंड भरने का निर्देश दिया गया है। DGCA ने कहा है कि यदि एयरलाइन अपनी आंतरिक जांच में किसी अन्य अधिकारी को भी दोषी पाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।

ये भी पढ़े

घने कोहरे से लखनऊ में हवाई व रेल यातायात प्रभावित, कई उड़ानें डायवर्ट व रद्द

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इंडिगो के प्रबंधन ने चालक दल के सदस्यों, विमानों और नेटवर्क संसाधनों के अधिकतम दोहन पर पूरा फोकस रखा जिससे रोस्टर में उड़ानों में देरी या आपात स्थिति के लिए कोई गुंजाइश नहीं रह गयी। चालक दल का रोस्टर इस तरह तैयार किया गया ताकि उनकी ड्यूटी की अवधि को अधिकतम किया जा सके। इससे परिचालन में लचीलापन समाप्त हो गया। समिति ने जांच में पाया कि ‘इंडिगो संकट’ के प्राथमिक कारण थे-एयरलाइंस ने नियमों में बदलाव के अनुरूप पूरी तैयारी नहीं की थी। इसके अलावा सिस्टम सॉफ्टवेयर सपोर्ट और प्रबंधन ढांचे तथा परिचालन नियंत्रण में भी खामियां थीं। (वार्ता)

Spread the love

Love Affair
Crime News homeslider

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

Love Affair उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। आरोप है […]

Spread the love
Read More
Love Jihad
Crime News homeslider Uttar Pradesh

नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

Love Jihad ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला ने मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धोखे से शादी करने, धर्म परिवर्तन कराने और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। […]

Spread the love
Read More
Coaching Center
Crime News Education homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

“वे पढ़ने गए थे… लौटे तो सिर्फ उनकी यादें आईं”

Coaching Center चीखों से कांप उठा लखनऊ: सपनों की क्लास बनी मौत का फंदा 18 घरों के बुझ गए चिराग, मौत की तड़प सोचकर काँप रहा रूह नवाबों का शहर। उत्तर प्रदेश की राजधानी। लखनऊ का अलीगंज। सोमवार को सिर्फ आग की लपटों से नहीं, बल्कि उन मासूम चीखों से दहल उठा जो अपने भविष्य […]

Spread the love
Read More