सनसनी: सरोजनीनगर के बाद अब रहीमाबाद में ट्रेन से कटकर दो सहेलियों की संदिग्ध हालात में मौत

Untitled 14 copy 5
  • क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला, इलाके में मचा हड़कंप
  • पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते 15 जनवरी 2026 को सरोजनीनगर क्षेत्र में पारा निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी गई लाश का मामला थमा भी नहीं थमा कि अब रहीमाबाद थाना क्षेत्र में दो सहेलियों की ट्रेन से कटकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को जमोलिया रेलवे फाटक के पास उनका क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात बताकर पड़ताल कर रही है, जबकि स्थानीय लोग इनके साथ कोई अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित मनकौटी गांव निवासी बुद्धा लाल व अशर्फी लाल खेती-किसानी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं। बताया जा रहा है कि बुद्धा लाल की 23 वर्षीय बेटी नीतू व अशर्फी लाल की 20 वर्षीय बेटी शशि दोनों एक-दूसरे की सहेली थीं। बुधवार सुबह शशि घर की दहलीज पर काम कर रही थी कि इसी दौरान नीतू उसके घर आई और दोनों बातचीत करते हुए घर से दूर जमोलिया रेलवे फाटक तक पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान घरवालों को सूचना मिली कि शशि और नीतू का क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। यह सुनते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में भागकर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार सुबह ससुराल से मायके आई थी नीतू

बुद्धा लाल की 23 वर्षीय बेटी नीतू की आठ महीने पहले उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र स्थित धनिया गांव निवासी ईशू से हुई थी, जबकि अशर्फी लाल की 20 वर्षीय बेटी शशि की अभी शादी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और एक-दूसरे पर जान छिड़कती थीं। बुधवार सुबह नीतू ससुराल से मायके आई और भागकर पहले अपनी सहेली शशि से मिलने गई थी। जमोलिया रेलवे फाटक तक दोनों सहेलियां क्यों गईं और वहां क्या काम था यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है। पुलिस अफसरों की मानें तो इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Crime News

इंदिरानगर: ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर की थी पंकज तिवारी की हत्या

हत्यारोपी पत्नी सहित पांच नामजद कातिल गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Pankaj Tiwari Murder Case : इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित तकरोही में रहने वाले बाराबंकी निवासी दिनेश तिवारी के 26 वर्षीय बेटे पंकज तिवारी की जान किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उसी की पत्नी नेहा ने अपने मायके वालों की साथ मिलकर गला दबाकर ली […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

दो मासूम बेटियों की मौत से पहले पिता ने लिखा था सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत: स्कूल नोटबुक में मिला कथित सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद पर जांच Death of two daughters at a Bengaluru hotel : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल में दो बच्चियों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी कैब कंपनी […]

Spread the love
Read More
Bulandshahr
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

शादी से इनकार पर प्रेमिका की हत्या Bulandshahr: Murder of girlfriend: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेम संबंध और शादी के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 38 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस […]

Spread the love
Read More