लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए न्यायपालिका का सशक्त होना जरुरी: योगी

Yogi Adityanath

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है कि हमारी न्यायपालिका उतनी ही सशक्त हो। आम आदमी को सरलता और सहजता के साथ न्याय प्राप्त हो, इसके लिए उतना ही उत्तम इंफ्रास्ट्रक्चर भी आवश्यक है। सरकार के पास न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कोई भी कार्य आते हैं तो व्यवस्था में कोई देर नहीं लगती। उन्होंने कहा, “मुझे प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले चरण में छह जनपदों के लिए धनराशि भेज दी है। डिजाइन स्वीकृत हो चुका है तथा सभी औपचारिकताएँ पूरी हो चुकी हैं। आज मुख्य न्यायाधीश द्वारा जैसे ही भूमि-पूजन हो जाएगा, वैसे ही एलएंडटी जैसी विश्व-विख्यात संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  एक छत के नीचे कोर्ट कॉम्प्लेक्स तो होगा ही, साथ ही अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधा, स्पोर्ट्स सुविधा, पार्किंग और कैंटीन की व्यवस्था भी होगी।  अब ऐसा नहीं होगा कि न्याय के लिए संघर्ष करने वाले हमारे अधिवक्ता दिन की रोशनी में भी चैंबर में सूरज के दर्शन करते रहें। टूटे-फूटे चैंबर नहीं, बल्कि बेहतरीन सुविधाओं वाला एकीकृत कॉम्प्लेक्स होगा। उन्होंने कहा कि चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस एवं औरैया—इन छह जनपदों के एकीकृत न्यायालय परिसर का शुभारंभ आज होगा। शेष चार अन्य जनपदों की सभी औपचारिकताएँ कुछ ही महीनों में पूरी कर ली जाएँगी। भारत के न्यायिक इतिहास में यह कार्य स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। इसकी शुरुआत मुख्य न्यायाधीश के कर-कमलों से आज होने जा रही है।(वार्ता)

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल बदलेगी भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल

Today’s Horoscope मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। वृषभ : […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More