बंगाल को लूट रही तृणमूल, भाजपा लौटायेगी ‘रुका हुआ’ विकास : मोदी

Untitled 2 copy 18

मालदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद ही राज्य में ‘रुके हुए’ विकास कार्य फिर शुरू हो सकते हैं। मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के चारों ओर ‘सुशासन’ की सरकार है। उन्होंने कहा कि ओडिशा, त्रिपुरा, असम और बिहार में भी भाजपा सरकार है। अब बंगाल में भाजपा सरकार आनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने हावड़ा-गुवाहाटी के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद एक जनसभा में कहा कि  पश्चिम बंगाल का तेज़ विकास भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। यह खुशी की बात है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जहां से शुरू हो रही है, वह बंगाल है।

मोदी ने कहा कि  मैं बंगाल के विकास के लिये काम कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि सरकार की जो योजनाएं हैं, वे उसके सही हकदारों को मिलें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। बंगाल की तृणमूल सरकार बहुत निर्दयी है। केंद्र सरकार बंगाल के विकास के लिये जो पैसे भेजती है, उसे तृणमूल के लोग लूट लेते हैं। उन्हें जनता की तकलीफ़ की कोई चिंता नहीं। वे अपनी तिजोरियां भरने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग पश्चिम बंगाल को लूट रहे हैं और बंगाल का विकास रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि  मैं चाहता हूं कि यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो, लेकिन बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां यह योजना लागू नहीं। बीते कुछ सालों में देश के करोड़ों गरीबों ने अपना मुफ्त इलाज करवाया है। लेकिन तृणमूल वाले बंगाल में मेरे किसी भी भाई-बहन को आयुष्मान भारत का लाभ नहीं लेने देते। ऐसी निर्मम सरकार की बंगाल से विदाई ज़रूरी है।

मोदी ने कहा कि  केंद्र की भाजपा सरकार केंद्र में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना चला रही है। लाखों परिवारों ने इस योजना की मदद से अपने घरों में सोलर प्लांट लगाये हैं। मैं चाहता हूं कि बंगाल के लोगों को भी इस योजना का लाभ मिले और आपके घर का बिजली बिल भी शून्य हो जाये। लेकिन तृणमूल सरकार ऐसी योजनाओं को आगे नहीं बढ़ने देती। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों का तभी भला होगा, जब यहां विकास रोकने वाली तृणमूल सरकार नहीं, बल्कि उन्नयन वाली भाजपा सरकार होगी। उन्होंने कहा कि  यहां न फैक्ट्रियां लगती हैं, न किसानों को सुविधा मिल रही है। मालदा-मुर्शिदाबाद से किसानों को रोज़ी-रोटी के लिये पलायन करना पड़ता है। रेशम किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं। आम किसान बेहाल हैं। उन्होंने राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर यहां गंगा, महानंदा और फुलहर नदी पर बाढ़ से सुरक्षा के लिये पुख्ता इंतज़ाम किये जायेंगे।

मोदी ने बंगलादेश सीमा की सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि  बंगाल के सामने घुसपैठ बहुत बड़ी चुनौती है। दुनिया के समृद्ध देश भी अपने यहां से घुसपैठियों को निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकालना बहुत ज़रूरी है। लेकिन तृणमूल सरकार के रहते हुए यह संभव नहीं। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, कि तृणमूल का सिंडिकेट कई सालों से यहां घुसपैठियों को बसाने और मतदाता बनाने का खेल खेल रहा है। घुसपैठिये कई लोगों का हक छीनते हैं, रोज़गार छीनते हैं, बहनों-बेटियों पर अत्याचार करते हैं और आतंक जैसे अन्य अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं। मालदा-मुर्शिदाबाद सहित पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में दंगे भी बढ़ रहे हैं। घुसपैठियों और सत्ताधारी लोगों के इस गठजोड़ को तोड़ना ही होगा। भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि  तृणमूल के शासन में महिलाएं स्कूल-कॉलेजों में भी सुरक्षित नहीं। निर्ममता ऐसी है कि बेटियों की कोई सुनवाई नहीं होती और पीड़ितों को बात-बात पर न्यायालय जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में सुशासन की बारी है।  मोदी ने जनसभा में ‘पालटा नो दोरकार, बीजेपी सरकार’ के नारे भी लगवाये। (वार्ता)

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Religion

आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। व्यापार मजबूत होगा। मनोबल बढेगा। लाभ आने में विलम्ब होगा। परेशानियां कम होंगी। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। वृष  : आज आपका पराक्रम बढ़ेगा। प्रतिष्ठा का लाभ […]

Spread the love
Read More
Yogi
homeslider Politics Uttar Pradesh

युवाओं के लिए खुशखबरी, एक लाख को छह माह में ही नौकरीः योगी

One lakh jobs : मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में नवचयनित 3446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) व 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुआ कहा कि सरकार ने नौ साल में लगभग 9.30 […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

चिनहट: बारावफात पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

DCP पूर्वी, SP विभूतिखंड की अगुवाई में इंस्पेक्टर चिनहट ने भारी फोर्स के साथ शांति-व्यवस्था के लिए पैदल गश्त किया ए अहमद सौदागर Lucknow : 12 रबी उल अव्वल ( बारावफात ) में शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, SP विभूतिखंड सौम्या पांडेय की अगुवाई में सोमवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Spread the love
Read More