प्रयागराज: माघ मेले की तैयारियों का ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने लिया जायजा

Untitled 24 copy 2
  • संगम तट से लेकर कंट्रोल रूम तक का किया गहनता से निरीक्षण
  • श्रद्धालुओं के लिए कहा उनकी सुरक्षा पहली प्राथमिकता

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। प्रयागराज जिले में माघ मेला की तैयारियां अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी हैं। इस दौरान कोई गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण और जायजा लेने सूबे के एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम से लेकर स्नान घाटों तक पहुंच कर तैयारियों का गहनता से निरीक्षण किया और मेला क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर जमीनी हकीकत को बारीकी से परखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की और बेहतर सुरक्षा होनी चाहिए।

घाटों और मुख्य रास्तों पर विशेष नजर डाली

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने संगम सहित प्रमुख स्नान घाटों और श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ की संभावित आवाजाही, बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरों की स्थिति को मौके पर परखा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्नान घाटों और आने-जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए।

पुलिस कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की

जायजा के दौरान एडीजी ने पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, संचार व्यवस्था और निगरानी सिस्टम की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर गतिविधि पर रियल टाइम मॉनिटरिंग और त्वरित रिस्पॉन्स अनिवार्य होना चाहिए, ताकि किसी भी हालात से तुरंत निपटा जा सके। वहीं एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने पुलिस को हर समय मुस्तैद में रहने के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Spread the love

FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More
love marriage
Crime News homeslider

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

love marriage  सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत […]

Spread the love
Read More
Crime News

घर में घुसकर मारपीट, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

रामसनेहीघाट बाराबंकी। कोतवाली असंद्रा क्षेत्र के तोरई गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी व जेवरात ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता शांति पत्नी रमेश रावत की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   पीड़िता के मुताबिक,बीती शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह […]

Spread the love
Read More